Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, चौक पर मॉकड्रिल

On: March 23, 2026 10:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वाटर कैनन-रबर बुलेट से उपद्रव नियंत्रण का अभ्यास, उपद्रवियों को चेतावनी

चतरा। आगामी रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा शहर के केशरी चौक पर भव्य मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने की अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी। मॉकड्रिल के दौरान जवानों ने उपद्रवी भीड़ को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। हालात पर काबू पाने के लिए वाटर कैनन और रबर बुलेट का इस्तेमाल कर यह दिखाया गया कि किसी भी आपात परिस्थिति में पुलिस किस तरह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर सकती है। इस अभ्यास के माध्यम से आम लोगों को यह संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मौके पर एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि पहले मॉकड्रिल पुलिस लाइन में आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार इसे भीड़भाड़ वाले इलाके में किया गया है, ताकि आम जनता भी पुलिस की तैयारियों को समझ सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि रामनवमी पर्व को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि पर्व से पूर्व शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी इस तरह की मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें और त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। कार्यक्रम के दौरान एसपी, एसडीओ जहुर आलम और थाना प्रभारी अवधेश सिंह सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और पूरी गतिविधि का जायजा लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सांसद प्रतिनिधि ने जीएम को विस्थापित -प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ड्रग्स को लेकर उठे सवाल

पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला मंच, हस्तशिल्प उत्पादों की दिखी अनूठी झलक

पीएम श्री योजना अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मेला संपन्न, “पढ़ेगा चतरा, बढ़ेगा झारखंड” के संदेश के साथ शिक्षा को मिला नया आयाम

सड़क सुरक्षा व अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

पूर्व मुखिया यदुनंदन प्रसाद गुप्ता का निधन

कोयला लदा हायवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला, एयरबैग खुलने से पति-पत्नी व बच्चे की बची जान, तीनों गंभीर

चौती छठ को लेकर छठ घाट की साफ-सफाई, क्लब के नेतृत्व में चला अभियान, सजावट की तैयारी शुरू

यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर बाइक रैली, एससी, ओबीसी व अन्य संगठनों का प्रदर्शन, नारेबाजी के साथ गांव का भ्रमण

सघन वाहन जांच, 35 हजार की वसूली, बिना हेलमेट चालकों पर सख्ती, डीटीओ ने दी चेतावनी

Leave a Comment