Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

On: March 23, 2026 10:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। दोनों ट्रैक्टरों को अवैध बालू लदे हालत में पकड़कर थाना लाया गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर घटेरी क्षेत्र के सूर्य टांड़ के समीप से तथा दूसरा जपुआ के पास से जब्त किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। अंचल अधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा ने बताया कि जब्त दोनों ट्रैक्टरों को आगे की कार्रवाई एवं जुर्माना निर्धारण के लिए जिला खनन पदाधिकारी को भेज दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी शिवा यादव ने बताया कि लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि प्रखंड के विभिन्न नदियों से अवैध बालू की ढुलाई बड़े पैमाने पर की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ड्रग्स को लेकर उठे सवाल

पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला मंच, हस्तशिल्प उत्पादों की दिखी अनूठी झलक

पीएम श्री योजना अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मेला संपन्न, “पढ़ेगा चतरा, बढ़ेगा झारखंड” के संदेश के साथ शिक्षा को मिला नया आयाम

सड़क सुरक्षा व अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, चौक पर मॉकड्रिल

पूर्व मुखिया यदुनंदन प्रसाद गुप्ता का निधन

कोयला लदा हायवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला, एयरबैग खुलने से पति-पत्नी व बच्चे की बची जान, तीनों गंभीर

चौती छठ को लेकर छठ घाट की साफ-सफाई, क्लब के नेतृत्व में चला अभियान, सजावट की तैयारी शुरू

यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर बाइक रैली, एससी, ओबीसी व अन्य संगठनों का प्रदर्शन, नारेबाजी के साथ गांव का भ्रमण

सघन वाहन जांच, 35 हजार की वसूली, बिना हेलमेट चालकों पर सख्ती, डीटीओ ने दी चेतावनी

आम्रपाली परियोजना को सौंपा ज्ञापन, पेयजल व प्रदूषण पर उठी मांग, विस्थापितों की समस्याओं पर कार्रवाई का आश्वासन, स्थानीय रोजगार का मुद्दा भी गरमाया

Leave a Comment