Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ड्रग्स को लेकर उठे सवाल

On: March 23, 2026 10:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 परिजनों ने दोस्तों पर लगाया जहर देकर हत्या का आरोप, 5 हिरासत में

हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जोरी कलल गांव निवासी मोहम्मद साजिद आलम के 24 वर्षीय पुत्र तनवीर आलम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तनवीर सिलीगुड़ी से ईद मनाने अपने गांव आया हुआ था। परिजनों के अनुसार रविवार शाम करीब 4ः30 बजे तनवीर को दो युवकों ने फोन कर घर से बाहर बुलाया। इसके बाद वह 2-3 घंटे तक घर नहीं लौटा, जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि तनवीर अपने दोस्तों के साथ नशा कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि रात करीब 9ः30 बजे उसके दोस्तों ने तनवीर को अचेत अवस्था में घर के गेट पर छोड़ दिया। उस समय उसके मुंह से झाग निकल रहा था और वह बोलने की स्थिति में नहीं था। आनन-फानन में उसे जोरी स्वास्थ्य उपकेंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता मोहम्मद साजिद आलम ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्तों ने ड्रग्स में जहर मिलाकर उसकी हत्या की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जोरी क्षेत्र में ड्रग्स का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिसकी चपेट में युवा ही नहीं बल्कि स्कूली बच्चे और बुजुर्ग भी आ रहे हैं। इधर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तनवीर बाहर रहता था और प्रारंभिक जांच में उसके नशे का आदी होने की बात सामने आई है। मामले में उसके पांच दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सांसद प्रतिनिधि ने जीएम को विस्थापित -प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला मंच, हस्तशिल्प उत्पादों की दिखी अनूठी झलक

पीएम श्री योजना अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मेला संपन्न, “पढ़ेगा चतरा, बढ़ेगा झारखंड” के संदेश के साथ शिक्षा को मिला नया आयाम

सड़क सुरक्षा व अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, चौक पर मॉकड्रिल

अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

पूर्व मुखिया यदुनंदन प्रसाद गुप्ता का निधन

कोयला लदा हायवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला, एयरबैग खुलने से पति-पत्नी व बच्चे की बची जान, तीनों गंभीर

चौती छठ को लेकर छठ घाट की साफ-सफाई, क्लब के नेतृत्व में चला अभियान, सजावट की तैयारी शुरू

यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर बाइक रैली, एससी, ओबीसी व अन्य संगठनों का प्रदर्शन, नारेबाजी के साथ गांव का भ्रमण

सघन वाहन जांच, 35 हजार की वसूली, बिना हेलमेट चालकों पर सख्ती, डीटीओ ने दी चेतावनी

Leave a Comment