Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चार साल की मासूम की हत्या का आरोप मां पर, इलाके में सनसनी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लापता बताकर गुमराह किया, बाद में घर के आंगन में मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां (चांडिल), झारखंड। जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ानेगी स्थित चांडिल डैम कॉलोनी (जगजीवन कॉलोनी) से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मां पर अपनी ही 4 वर्षीय मासूम बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम लक्ष्मी कुमारी अपनी बेटी रीति कुमारी के साथ घर पर थी, जबकि उसका पति सोनाराम लोहार बाहर गया हुआ था। इसी दौरान महिला ने कथित रूप से बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

आरोप है कि घटना को छिपाने के लिए महिला ने पहले बच्ची के शव को घर के अंदर जमीन में दफना दिया और लोगों को बताया कि उसकी बेटी लापता हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पुलिस की सक्रियता से घबराकर आरोपी ने शव को बाहर निकालकर आंगन में रख दिया और मौके से फरार हो गई। जब परिजन घर पहुंचे तो बच्ची का शव आंगन में पड़ा मिला, जबकि मां गायब थी। इसके बाद पूरी रात उसकी तलाश की गई और सोमवार सुबह गांव के बाहर उसे पकड़ लिया गया।

मृत बच्ची के पिता के बयान पर चांडिल थाना में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और लोग गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment