चतरा। पीएम श्री योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) मेला का भव्य आयोजन जिला उत्कृष्ट विद्यालय, चतरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सशक्तिकरण एवं उन्मुखीकरण, सहकर्मी अधिगम को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल रंजन, विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई, जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं एडीपीओ राकेश कुमार पांडेय सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मोहम्मद इजाज़ुल हक द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उनके दायित्वों एवं भूमिकाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मोहम्मद इजाज़ुल हक ने पीएम श्री योजना के छह प्रमुख स्तंभों की जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी। सिमरिया विधायक ने पढ़ेगा चतरा, बढ़ेगा झारखंड और भारत का प्रेरणादायक नारा दिया, वहीं चतरा विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र के परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चे में अपार संभावनाएं निहित होती हैं। आवश्यकता है कि विद्यालय एवं परिवार में ऐसा सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाए, जिससे बच्चों की प्रतिभा का समुचित विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम श्री विद्यालयों को सभी आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान 14 पीएम श्री विद्यालयों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता से संबंधित शिक्षण-अधिगम सामग्री का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सीएसओ सहयोगी उत्सव आनंद ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही झारखंड शिक्षा परियोजना से जुड़े मनोज कुमार विश्वकर्मा एवं रोहित कुमार सहित अन्य कर्मियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों के नियमित आयोजन पर बल दिया।
पीएम श्री योजना अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मेला संपन्न, “पढ़ेगा चतरा, बढ़ेगा झारखंड” के संदेश के साथ शिक्षा को मिला नया आयाम

On: March 23, 2026 9:40 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 860795
Total views : 2581662