Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी का दूसरा मंगला जुलूस धूमधाम से निकला, गूंजे जय श्रीराम के नारे

On: March 19, 2026 12:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भगवा रंग में रंगा शहर, तलवारबाजी और भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक से रामनवमी के अवसर पर दूसरा मंगला जुलूस गाजे-बाजे और पूरे उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत रामनवमी महासमिति अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा को बंशी दांगी द्वारा चुनरी पहनाकर की गई। जुलूस में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में भगवा झंडा लिए भक्त जय श्रीराम के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर रहे थे। इस दौरान पारंपरिक अंदाज में तलवारबाजी का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। भक्ति गीतों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जुलूस मुख्य चौक से निकलकर ब्लॉक मोड़ होते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। रास्ते भर लोग जुड़ते गए, जिससे जुलूस और भी भव्य रूप लेता गया। महासमिति अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने बताया कि लगातार निकल रहे मंगला जुलूस में लोगों की भारी भागीदारी हो रही है, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बनता जा रहा है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, मुकेश कुमार, निरंजन दांगी, राजूलाल वर्मा, अनिल कुमार, राजेश कुमार राजू, छोटू कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

Leave a Comment