Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अगवा किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त, दुष्कर्म का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

On: March 16, 2026 12:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने एक किशोरी को अपहरण के बाद बनाए गए ठिकाने से सकुशल मुक्त कराया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म का भी आरोप है। कार्रवाई के दौरान दो बदमाश पकड़े गए, लेकिन एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

बिहार के मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमला गांव स्थित एक सुनसान मकान से पुलिस ने अगवा कर रखी गई एक किशोरी और एक किशोर को सकुशल मुक्त करा लिया। इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा, हालांकि एक आरोपी बंजरिया थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी दिल्ली की रहने वाली है, जो अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी पहुंची थी। शनिवार तड़के दोनों बापूधाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनसे बातचीत कर उन्हें कमरा दिलाने का झांसा दिया और जमला गांव स्थित एक मकान में ले गए।

अवैध संबंध का राज खुलने पर बहू ने प्रेमी संग की सास की हत्या, पोस्टमार्टम में खुला राज

वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने किशोरी के प्रेमी को आधार कार्ड और पैसे लाने के बहाने बाहर भेज दिया। इसके बाद बदमाशों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे कमरे में बंद कर दिया। इधर किशोरी के प्रेमी ने बंजरिया थाना पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और किशोरी को मुक्त करा लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव से एक किशोर को भी मुक्त कराया, जिसे आरोपियों ने उसी मकान के बाथरूम में बंधक बनाकर रखा था। इस कार्रवाई से एक अपहरण कांड का भी खुलासा हुआ।

मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अब्बास शहर के महमूद नगर का रहने वाला है, जबकि फरार आरोपी तुफैल भी उसी मोहल्ले का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। छापेमारी अभियान में सदर डीएसपी के साथ ट्रेनी डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार, दारोगा दयाराम सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अवैध संबंध का राज खुलने पर बहू ने प्रेमी संग की सास की हत्या, पोस्टमार्टम में खुला राज

8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 9 और 23 अप्रैल को होगा मतदान – 4 मई को नतीजे

5 राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा, अप्रैल में मतदान – 4 मई को आएंगे नतीजे

दो पत्नियों के विवाद से टूटा युवक, पेड़ से लटकता मिला शव — गांव में सनसनी…

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश राम चंद्रवंशी का हुआ सम्मान

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा समग्र ब्राह्मण परिषद्

हस्तशिल्प विकास व काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिला शिल्पकारों को मिला प्रमाणपत्र

वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित

Leave a Comment