*नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव कल 17 मार्च को*
लोहरदगा।नगर परिषद लोहरदगा के उपाध्यक्ष पद के लिए बैठक एवं चुनाव 17 मार्च 2026 को होंगे। इसके लिए जितेंद्र मुंडा, अपर समाहर्ता लोहरदगा को निर्वाची पदाधिकारी होंगे। सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीडीओ किस्को और अंचल अधिकारी किस्को होंगे।
बैठक 17 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10.40 बजे से समाहरणालय सभाकक्ष में होगी। उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक प्रत्याशियों द्वारा मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक किया जाएगा। अपराह्न 12.35 बजे से अपराह्न 1.05 बजे तक नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अपराह्न 1.10 बजे से 1.40 बजे तक विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। इच्छुक प्रत्याशियों के पास अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने के लिए अपराह्न 1.40 बजे से 1.55 तक समय निर्धारित किया गया है। अपराह्न 2.20 बजे से 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतों की गणना अपराह्न 3.05 बजे से 3.30 बजे तक की जाएगी। अपराह्न 3.30 बजे से 3.40 बजे के बीच निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। अपराह्न 3.45 बजे से 4.00 बजे के बीच उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण की समयावधि निर्धारित की गयी है।



















Total Users : 848871
Total views : 2565159