रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी और घटना को हार्ट अटैक का रूप देकर शव को दफना दिया। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
UP: मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के ग्राम भंकरपुर बसेला में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बहू हिना ने अपने पड़ोसी प्रेमी आदिल के साथ मिलकर अपनी सास अनवरी बेगम की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतका अनवरी बेगम का बेटा आमिर और पति अनवर काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते थे। 2 मार्च की रात बहू हिना का पड़ोसी प्रेमी आदिल उससे मिलने घर पहुंचा था। इसी दौरान सास अनवरी बेगम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
दो पत्नियों के विवाद से टूटा युवक, पेड़ से लटकता मिला शव — गांव में सनसनी…
बताया जाता है कि पकड़े जाने के डर और गुस्से में आकर हिना और आदिल ने मिलकर अनवरी बेगम के मुंह पर तकिया रखकर उनकी हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए अगले दिन बहू ने परिजनों को बताया कि सास की मौत साइलेंट अटैक से हुई है। घर में पुरुष सदस्य न होने और बहू की बातों पर भरोसा करते हुए परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। कुछ दिन बाद जब मृतका के पति अनवर को पड़ोसियों से संदिग्ध जानकारी मिली, तो उन्हें हत्या का शक हुआ।
इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। 10 मार्च को प्रशासन के आदेश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि अनवरी बेगम की मौत गला दबाकर हत्या करने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बहू हिना और उसके प्रेमी आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि सास द्वारा अवैध संबंध देख लिए जाने के कारण दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।






















Total Users : 847230
Total views : 2562983