Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ऑल इंडिया क्षत्रिय दांगी समाज की बैठक, योगेंद्र सिंह बने प्रखंड अध्यक्ष

On: March 16, 2026 2:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारीसाखी पंचायत गांव में रविवार को ऑल इंडिया क्षत्रिय दांगी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष शंभू दांगी ने की, जबकि संचालन गोविंद कुमार दांगी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया क्षत्रिय दांगी समाज के जिला अध्यक्ष सीताराम दांगी, रामावतार दांगी तथा पंचायत समिति प्रतिनिधि व समाजसेवी रामस्वरूप कुमार दांगी उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से योगेंद्र सिंह को ऑल इंडिया भारतीय दांगी समाज का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। साथ ही 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। जिलाध्यक्ष सीताराम दांगी ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा और संस्कार को बढ़ावा देना है, ताकि समाज संगठित होकर आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि आपसी विवादों और मतभेदों को सामाजिक स्तर पर सुलझाकर एक मजबूत और संगठित समाज बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज अभी भी कई मामलों में पिछड़ेपन का सामना कर रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ भी अपेक्षित रूप से नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संगठित रहना होगा। मौके पर राजकुमार दांगी, भवानी दांगी, कैलाश दांगी, सुनील दांगी, गोविंद दांगी, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कुमार दांगी, सत्येंद्र कुमार दांगी, महेश दांगी, देव कुमार दांगी, रोहित कुमार दांगी, प्रभु दांगी, उपेंद्र दांगी, बहादुर दांगी, अनिल कुमार दांगी, मिथिलेश दांगी समेत बड़ी संख्या में दांगी समाज के लोग उपस्थित थे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अगवा किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त, दुष्कर्म का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

अवैध संबंध का राज खुलने पर बहू ने प्रेमी संग की सास की हत्या, पोस्टमार्टम में खुला राज

8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 9 और 23 अप्रैल को होगा मतदान – 4 मई को नतीजे

5 राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा, अप्रैल में मतदान – 4 मई को आएंगे नतीजे

दो पत्नियों के विवाद से टूटा युवक, पेड़ से लटकता मिला शव — गांव में सनसनी…

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश राम चंद्रवंशी का हुआ सम्मान

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा समग्र ब्राह्मण परिषद्

हस्तशिल्प विकास व काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिला शिल्पकारों को मिला प्रमाणपत्र

वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

Leave a Comment