गोवा, कर्नाटक, नगालैंड, त्रिपुरा, गुजरात और महाराष्ट्र की सीटों पर उपचुनाव; विधायकों के निधन के कारण खाली हुई थीं सीटें
News Scale Live | राष्ट्रीय डेस्क
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के विभिन्न राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन सीटों पर 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।
5 राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा, अप्रैल में मतदान – 4 मई को आएंगे नतीजे
चुनाव आयोग के अनुसार गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र की तीन सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जिन आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने जा रहे हैं, वे मौजूदा विधायकों के निधन के कारण रिक्त हो गए थे। इसी कारण इन सीटों पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया है।
जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे, उनमें गोवा की पोंडा सीट, कर्नाटक की बागलकोट और दक्षिण दावणगेरे सीट, नगालैंड की कोरिडांग सीट और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात की उमरेठ तथा महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि सभी सीटों के लिए मतदान निर्धारित तिथियों पर कराया जाएगा और सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।






















Total Users : 847209
Total views : 2562960