भंडरा । थाना परिसर में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी त्योहार के विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में रामनवमी, प्रकृति पर्व सरहुल व ईद त्योहार को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों व पंचायत से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर सुझाव साझा किया गया। मौके पर बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि भंडरा प्रखंड की पहचान आपसी एकता और भाईचारगी के रूप में होती है। इसे हम सभी को मिलकर बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि भंडरा प्रखंड में सभी धर्म के लोग एक दूसरे के त्योहार मिलजुल कर मनाते है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कोई भी शरारती तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द खराब करने का प्रयास किया जाता है, तो वैसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने रामनवमी और सरहुल के लाइसेंस धारकों से जानकारी लेते हुए मेला में विधि-व्यवस्था को लेकर कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। साथ ही लाइसेंस से संबंधित जानकारी लेते हुए नगर भ्रमण, रूट चार्ट, मेला आयोजन संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने की बात कही गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहारों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। सभी लाइसेंसधारी तय नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को दें। मौके पर धनेश्वरी उरांव, परमेश्वर महली, कैली उरांव, सुमंती तिग्गा, उमेश साहू, राजकिशोर नाथ शाहदेव, मुकेश कुमार, मुमताज अंसारी, आफताब आलम, दुबराज उस्ताद, राधेश्याम साहू, विजय चौहान, खुर्शीद अंसारी, शशिकांत उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
भंडरा: शांति समिति की बैठक में त्योहारों को लेकर बनी रणनीति, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

On: March 16, 2026 7:37 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 848886
Total views : 2565178