Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम में उपायुक्त ने मुखियाजनों से की बात, की अपील

On: March 16, 2026 7:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*आगामी पर्व-त्यौहारों में पेश करें आपसी सौहार्द्र की मिसाल*

………………………………..

*डायन प्रथा/बाल विवाह/घरेलू हिंसा की त्वरित दें सूचना*

………………………………..

*अपने पंचायत क्षेत्र में रोकें अफीम की खेती*

…………………………….

*आगामी धान की खेती की अभी से बनाएं योजना*

 

*… डॉ ताराचंद*

 

———————-

*पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम में उपायुक्त ने मुखियाजनों से की बात, की अपील*

———————–

*लोहरदगा।*

 

जिला प्रशासन की ओर आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (27वां) उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में सभी मुखियाजनों से उपायुक्त ने विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत की व आवश्यक निर्देश दिये।

 

उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्यौहारों में भी अपने-अपने पंचायतों में आपसी सौहार्द्र की मिसाल प्रस्तुत करें। यहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं और सभी अपना-अपना त्यौहार मनाते हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेवारी है कि एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें। उनकी खुशियों में शामिल हों।

 

उपायुक्त ने कहा कि अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में सभी मुखिया व वार्ड सदस्य नजर बनाये रखेंगे। कहीं भी किसी अप्रिय घटना की शंका होने व किसी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित जिला प्रशासन को सूचित करेंगे। छोटी घटना पर भी तुरंग संज्ञान लें।

 

*अफीम की खेती गैरकानूनी, होगी सख्त कार्रवाई*

 

उपायुक्त ने कहा कि अफीम की खेती गैरकानूनी है। अगर कोई इसकी खेती करते हुए पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक किया जाता है। आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों नशामुक्ति के लिए जागरूक करें। आज सरकार कृषि के क्षेत्र में स्वावलंबी बनने के लिए कई तरह की योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। आप इन योजनाओं का लाभ कृषि व पशुपालन के क्षेत्र में ले सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि जो किसान आगामी खरीफ फसल में बीज लेना चाहते हैं तो वैसे किसान अभी से योजनाएं बना लें। अपने पंचायत के लैंप्स व पैक्स की टीम के साथ किसानों का बैठक करायें और धान, मडुआ, अरहर की फसल का चयन करने में उनका सहयोग करें।

 

उपायुक्त ने कहा कि जिन किसानों के पास अभी भी धान है और वे अपना धान सरकार के पास बेचना चाहते हैं। वैसे किसान अपने क्षेत्र में नजदीकी धान अधिप्राप्ति केंद्र में जाकर अपना धान दें। धान का मूल्य उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।

 

*बाल विवाह अपराध*

 

उपायुक्त ने कहा कि आज भी बाल विवाह और डायन प्रथा के मामले सुनने को मिलते हैं। घेरलु हिंसा की बातें भी सामने आती हैं। यह अपराध हैं। हम सभी को मिलकर इन कुप्रथाओं के उन्मूलन की आवश्यकता है। ऐसे मामलों के संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन तुरंत सूचित करें।

 

*अन्य*

 

उपायुक्त ने छूटे हुए गांवों के लोगों को फाइलेरिया व कृमिनाशक की खुराक लेने हेतु प्रेरित करने का निर्देश मुखियाजनों को दिया। साथ ही, सभी मुखिया को अपने-अपने क्षेत्र में खराब चापाकल व जल मीनारों की सूची उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया ताकि उन्हें ठीक कराया जा सके। जल्द ही जिला प्रशासन के होमी जहांगीर भाभा संस्थान में जेईई व नीट के लिए लाईव सेशन आयोजित होंगे जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है।

 

आज के कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी मुखियाजन उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​लोहरदगा: हिंदू नववर्ष पर विहिप और बजरंग दल सजाएंगे भगवा उत्सव, शिवाजी चौक पर होगा भव्य आयोजन

झारखंड पर अगले 96 घंटे भारी: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’

भंडरा: शांति समिति की बैठक में त्योहारों को लेकर बनी रणनीति, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

रक्तदान-महादान: सीएचसी भंडरा में रक्तदान शिविर का आयोजन, बीडीओ और थाना प्रभारी ने पेश की मिसाल”

लोहरदगा: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सुरक्षा सख्त; निषेधाज्ञा जारी

लोहरदगा: पीएमश्री विद्यालयों में जिला स्तरीय हैकाथोन प्रतियोगिता संपन्न, नवाचार और सृजनता पर जोर

नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव कल 17 मार्च को

ऑल इंडिया क्षत्रिय दांगी समाज की बैठक, योगेंद्र सिंह बने प्रखंड अध्यक्ष

अगवा किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त, दुष्कर्म का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

अवैध संबंध का राज खुलने पर बहू ने प्रेमी संग की सास की हत्या, पोस्टमार्टम में खुला राज

8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 9 और 23 अप्रैल को होगा मतदान – 4 मई को नतीजे

5 राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा, अप्रैल में मतदान – 4 मई को आएंगे नतीजे

Leave a Comment