Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा: पीएमश्री विद्यालयों में जिला स्तरीय हैकाथोन प्रतियोगिता संपन्न, नवाचार और सृजनता पर जोर

On: March 16, 2026 7:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*हैकाथोन रचनात्मक और समस्या समाधान की त्वरित निष्पादन के साथ बच्चों के सृजनात्मकता को बढ़ावा देता है साथ ही स्कूल इनोवेशन कॉउंसिल विद्यालय की नवाचारी प्रयास को आगे ले जाने का सशक्त माध्यम है।: दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर*

………………………………

*पीएमश्री विद्यालयों के जिला स्तरीय अंतर विद्यालय हैकाथोन प्रतियोगिता में बोली डीईओ, लोहरदगा।*

—————————–

*लोहरदगा।*

 

पीएमश्री विद्यालयों के अंतर विद्यालय जिला स्तरीय हैकाथोन गतिविधियों के प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 16.03.2026 को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय,नदिया, हिन्दू, लोहरदगा में किया गया। पीएमश्री विद्यालयों के अंतर विद्यालय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन डीईओ, दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर और जिला शिक्षा अधीक्षक,लोहरदगा अभिजीत कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

जिला स्तरीय पीएमश्री विद्यालयों के बीच दो समूह यथा कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 समूह (कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12) के बीच थीम आधारित हैकाथोन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 9 से 12 का थीम- पलायन, सूखा रहित खेती और जीरो ड्रॉप आउट तथा 6 से 8 के लिए थीम- मेरे सपनों का गाँव, स्थानीय विरासत एवं संस्कृति का बचाव एवं साहित्यिक सुगमता और समावेशिता है। उक्त का विषय प्रवेश एपीओ सह प्रभाग प्रभारी एमलीन सुरीन द्वारा कराया गया।

 

डीईओ, लोहरदगा ने अपने संबोधन में कहा कि हैकाथोन Hackathon आमतौर पर एक विशिष्ट समस्या या चुनौती पर केंद्रित होता है। इसका उद्देश्य एक निश्चित समय सीमा के भीतर उस समस्या का समाधान निकालना होता है। समस्या या चुनौती को आमतौर पर Hackathon के आयोजकों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है और प्रतिभागियों को उस समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जैसे ग्रामीण स्तर पर डायन प्रथा इसका ज्वलंत उदाहरण है। जिसका त्वरित निष्पादन करना आवश्यक है। आवश्यकता है तो बस इच्छाशक्ति से बड़ा बदलाव लाने की। लोहरदगा जिला में आज भी ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र है जहां हम हैकाथोन के माध्यम से समस्याओं का निदान हेतु सकारात्मक प्रयास कर सकते हैं।

Hackathon में समस्या या चुनौती को निम्नलिखित तरीकों से प्रस्तुत किया जा सकता है: खुली समस्या: आयोजक एक खुली समस्या प्रस्तुत करते हैं, जहां प्रतिभागी अपने विचारों और समाधानों को प्रस्तुत कर सकते हैं। विशिष्ट समस्या : आयोजक एक विशिष्ट समस्या प्रस्तुत करते हैं, जहां प्रतिभागियों को उस समस्या का समाधान निकालना होता है।थीम-आधारित : आयोजक एक थीम प्रस्तुत करते हैं, जहां प्रतिभागी उस थीम से संबंधित समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं।

 

डीईओ ने बताया कि स्कूल इनोवेशन कॉउंसिल के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और उनके सृजनता को आगे बढ़ाया जा सकता है। सभी पीएमश्री विद्यालयों में स्कूल इनोवेशन कॉउंसिल का गठन किया जाय।

 

डीएसई, लोहरदगा ने कहा कि

Hackathon में समस्या या चुनौती को प्रस्तुत करने का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रेरित करना और उन्हें रचनात्मक समाधान निकालने के लिए प्रोत्साहित करना होता है। आज वर्तमान समय तकनीकी और एआई का है। हैकाथोन उक्त हेतु विशेष सहायता प्रदान कर सकता है। साथ ही इन्होंने इस अवसर पर ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों की क्षमता किसी भी अन्य विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों से कम नहीं हैं। उनके अंदर भी असीम प्रतिभा है। शिक्षक सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित ना रखें बल्कि उनकी प्रतिभा को भी निखारे। जिसमें उनका करियर चयन में मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

 

निश्चल मिंज, रामजतन राम, अनुपमा कंचन और मुकेश बधाणी ने प्रतिभागियों के प्रतिभा का मूल्यांकन में अपनी भूमिका और आवश्यक सहयोग दिया।

 

 

● कक्षा 6 से 8 समूह में

प्रथम- पीएमश्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुजरा,लोहरदगा,

 

द्वितीय- पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, नावाडीपाड़ा, लोहरदगा एवं

 

तृतीय- पीएमश्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चितरी डान्डू, सेन्हा।

 

● कक्षा 9 से 10 समूह में

प्रथम- पीएमश्री केगीबिभी, सेन्हा

 

द्वितीय- पीएमश्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुजरा,लोहरदगा

 

तृतीय-पीएमश्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चितरी डान्डू, सेन्हा।

 

● कक्षा 11 से 12 समूह में

प्रथम- पीएमश्री केगीबिभी, किस्को

 

द्वितीय- पीएमश्री केगीबिभी, सेन्हा एवं

 

तृतीय- पीएमश्री +2 राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिटपी, भंडरा।

उपरोक्त सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित करते हुए प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

 

मंच एवं कार्यक्रम का संचालन जीतेन्द्र मित्तल के द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर क्षेत्र प्रबंधक, जेईपी, आकाश कुमार, जिला के सभी नौ पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रतिभागी छात्र छात्राएं, शिक्षकगण समेत सीआरपी दीनबंधु डे और सुशील रजक आदि अन्य उपस्थित थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​लोहरदगा: हिंदू नववर्ष पर विहिप और बजरंग दल सजाएंगे भगवा उत्सव, शिवाजी चौक पर होगा भव्य आयोजन

झारखंड पर अगले 96 घंटे भारी: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’

भंडरा: शांति समिति की बैठक में त्योहारों को लेकर बनी रणनीति, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

रक्तदान-महादान: सीएचसी भंडरा में रक्तदान शिविर का आयोजन, बीडीओ और थाना प्रभारी ने पेश की मिसाल”

पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम में उपायुक्त ने मुखियाजनों से की बात, की अपील

लोहरदगा: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सुरक्षा सख्त; निषेधाज्ञा जारी

नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव कल 17 मार्च को

ऑल इंडिया क्षत्रिय दांगी समाज की बैठक, योगेंद्र सिंह बने प्रखंड अध्यक्ष

अगवा किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त, दुष्कर्म का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

अवैध संबंध का राज खुलने पर बहू ने प्रेमी संग की सास की हत्या, पोस्टमार्टम में खुला राज

8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 9 और 23 अप्रैल को होगा मतदान – 4 मई को नतीजे

5 राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा, अप्रैल में मतदान – 4 मई को आएंगे नतीजे

Leave a Comment