भंडरा । जिले में रक्त की कमी से किसी मरीज की जान नहीं जाने दिया जाए। इसी उद्देश्य से सोमवार को सीएचसी भंडरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान बीडीओ ने आयोजित शिविर में सबसे पहले रक्तदान करने पहुंचे भंडरा के बैजू साहू व भंडरा थाना के जवान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने भी रक्तदान कर लोगों को रक्तदान-महादान के स्लोगन के प्रति प्रोत्साहित करते नजर आएं। मौके पर बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि रक्तदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। हमारे जिले में रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज की जान नहीं जानी चाहिए, और इसी संकल्प के साथ शिविर का आयोजन किया गया है। जब हम रक्तदान करते हैं, तो हम न केवल किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान देते हैं, बल्कि समाज में एकजुटता का संदेश भी फैलाते हैं। मैं स्वयं भी इस नेक कार्य का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। मेरा आप सभी से विशेषकर युवाओं से आग्रह है कि रक्तदान-महादान के स्लोगन को चरितार्थ करें और अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं। आपकी एक यूनिट रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकती है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजय कुमार ने कहा कि चिकित्सीय दृष्टिकोण से रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। कई बार दुर्घटनाओं या गंभीर बीमारियों के दौरान रक्त की तत्काल आवश्यकता होती है, जिसे केवल स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। सीएचसी भंडरा में इस शिविर का उद्देश्य स्टॉक को सुदृढ़ करना है, ताकि आपातकालीन स्थिति में हम तत्पर रहें। उन्होंने लोगों की भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया रक्त बनने से शरीर ऊर्जामय होता है।
रक्तदान-महादान: सीएचसी भंडरा में रक्तदान शिविर का आयोजन, बीडीओ और थाना प्रभारी ने पेश की मिसाल”

On: March 16, 2026 7:32 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 848886
Total views : 2565177