सिमरिया (चतरा)। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में शनिवार को जनता जांच घर का उद्घाटन संचालक विष्णु प्रसाद की 95 वर्षीय नानी छठिया देवी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने इस पहल की सराहना की। इस मौके पर संचालक ने बताया कि जनता जांच घर में थायराइड सहित सभी प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच सुविधाएं उचित शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सस्ती और बेहतर जांच सुविधा मिल सकेगी तथा जांच के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए लाभकारी बताते हुए केंद्र की सफलता की कामना की।
जनता जांच घर का उद्घाटन, सस्ती जांच सुविधा मिलेगी

On: March 14, 2026 9:05 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 845522
Total views : 2560415