Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

On: March 14, 2026 9:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत घांघरी बाजार के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय सिंह पिता स्व. चरित्र सिंह के रूप में हुई है, जो हायरिंग गांव के निवासी थे। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय सिंह स्थानीय आईटीआई कॉलेज में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत थे। बताया जाता है कि वे ड्यूटी से जुड़े कार्य के सिलसिले में घर लौट रहे थे। इसी दौरान घांघरी बाजार के पास तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा या ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटनास्थल का दृश्य देखकर लोग सहम गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि संजय सिंह अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पीछे एक बेटा और तीन बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से मजदूरों के भुगतान पर संकट

गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी से उपभोक्ता परेशान

जनता जांच घर का उद्घाटन, सस्ती जांच सुविधा मिलेगी

युवक हत्याकांड का खुलासा, हथियार सप्लायर समेत दो गिरफ्तार

अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो को मारी टक्कर, दो की मौत, दर्जनभर घायल

मयूरहंड का ढोढ़ी मंधनिया गांव बना राजनीतिक केंद्र, कई दलों के प्रखंड अध्यक्ष इसी गांव से

चार दिन से लापता सात वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद, गांव में आक्रोश

जहाँ महिलाओं की पूजा, वहां भगवान का वास: डॉ ताराचदं

नगर परिषद में रोमांचक मुकाबला, एक वोट से उपाध्यक्ष बने रमेश कुमार ‘चीनी’

युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका, सुनसान इलाके में वारदात | Chatra Crime News

झारखंड पुलिस को मिली 1,485 आधुनिक वाहनों की सौगात

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में भू-अर्जन की बैठक आयोजित

Leave a Comment