Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

युवक हत्याकांड का खुलासा, हथियार सप्लायर समेत दो गिरफ्तार

On: March 14, 2026 9:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। चतरा सदर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे चतरा कोर्ट से तारीख पर उपस्थित होकर घर लौट रहे हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी विकास कुमार (पिता खुशियाल साव) की जवाहर नवोदय विद्यालय, चतरा से करीब 100 मीटर दूर रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) संदीप सुमन तथा पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने हथियार सप्लायर राजेश घांसी (पिता बीरेन्द्र घांसी), निवासी उपटापानी तथा साजिशकर्ता लीला देवी (पति आदित्य साव), निवासी कूड़ालोगां, थाना अंडवा, जिला चतरा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर सदर थाना कांड संख्या 75/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 103(1)/61 बीएनएस तथा 25(1बी)/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। छापामारी दल में एसडीपीओ संदीप सुमन, थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, पुअनि कासिम अंसारी, पुअनि मनीष कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनता जांच घर का उद्घाटन, सस्ती जांच सुविधा मिलेगी

अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो को मारी टक्कर, दो की मौत, दर्जनभर घायल

मयूरहंड का ढोढ़ी मंधनिया गांव बना राजनीतिक केंद्र, कई दलों के प्रखंड अध्यक्ष इसी गांव से

चार दिन से लापता सात वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद, गांव में आक्रोश

जहाँ महिलाओं की पूजा, वहां भगवान का वास: डॉ ताराचदं

नगर परिषद में रोमांचक मुकाबला, एक वोट से उपाध्यक्ष बने रमेश कुमार ‘चीनी’

युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका, सुनसान इलाके में वारदात | Chatra Crime News

झारखंड पुलिस को मिली 1,485 आधुनिक वाहनों की सौगात

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में भू-अर्जन की बैठक आयोजित

कैलाश राम चंद्रवंशी बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने की जताई उम्मीद

कोनी गांव में श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह हनुमान-शिव महापूजन का शुभारंभ, जलयात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन, 19 मार्च तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह से बढ़ी भीड़, एजेंसी ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें

Leave a Comment