Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो को मारी टक्कर, दो की मौत, दर्जनभर घायल

On: March 14, 2026 9:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित चरही घाटो चौक में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च की सुबह लगभग 9:15 बजे एक ट्रेलर (आरजे 52 जीए 2501) का ब्रेक अचानक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर ने आगे चल रही एक टेंपो और सागर बस (जेएच 02 बीटी 5683) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे फल बेच रहे निमाडीह निवासी उदय सिंह (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई, जबकि करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण चरही नेशनल हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और पुलिस यातायात सामान्य कराने में जुटी हुई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

युवक हत्याकांड का खुलासा, हथियार सप्लायर समेत दो गिरफ्तार

मयूरहंड का ढोढ़ी मंधनिया गांव बना राजनीतिक केंद्र, कई दलों के प्रखंड अध्यक्ष इसी गांव से

चार दिन से लापता सात वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद, गांव में आक्रोश

जहाँ महिलाओं की पूजा, वहां भगवान का वास: डॉ ताराचदं

नगर परिषद में रोमांचक मुकाबला, एक वोट से उपाध्यक्ष बने रमेश कुमार ‘चीनी’

युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका, सुनसान इलाके में वारदात | Chatra Crime News

झारखंड पुलिस को मिली 1,485 आधुनिक वाहनों की सौगात

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में भू-अर्जन की बैठक आयोजित

कैलाश राम चंद्रवंशी बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने की जताई उम्मीद

कोनी गांव में श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह हनुमान-शिव महापूजन का शुभारंभ, जलयात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन, 19 मार्च तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह से बढ़ी भीड़, एजेंसी ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें

राज्य उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को सब्जी बीज वितरित,16 किसानों को मिला बीज

Leave a Comment