Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मयूरहंड का ढोढ़ी मंधनिया गांव बना राजनीतिक केंद्र, कई दलों के प्रखंड अध्यक्ष इसी गांव से

On: March 14, 2026 8:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वर्तमान में प्रखंड के चार प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष इसी गांव से

मयूरहंड (चतरा)। झारखंड की स्थानीय राजनीति में मयूरहंड प्रखंड का ढोढ़ी-मंधनिया गांव इन दिनों खास चर्चा में है। कारण यह है कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रखंड अध्यक्ष इसी गांव से मनोनीत किए हैं, जिससे यह गांव क्षेत्रीय राजनीति का केंद्र बनता नजर आ रहा है। वर्तमान में प्रखंड के चार प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष इसी गांव से संबंधित हैं। क्षेत्रीय दलों की बात करें तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से नीरज कुमार महतो (मनोज दांगी), आजसू पार्टी से सिकंदर मेहता तथा जेकेएलएम से बिरेंद्र दांगी प्रखंड अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं। इसी क्रम में हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी मंधनिया गांव के कैलाश राम चंद्रवंशी को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। लगातार विभिन्न दलों द्वारा इसी गांव से नेतृत्व चयन किए जाने के बाद अब यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिर करमा पंचायत के ढोढ़ी और मंझगांव पंचायत के मंधनिया गांव पर ही राजनीतिक दलों का ध्यान क्यों केंद्रित हो रहा है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि किसी क्षेत्र में एक दल मजबूत संगठन खड़ा करता है तो अन्य दल भी उसी क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए उसी दिशा में कदम बढ़ाते हैं। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इस गांव की राजनीतिक भूमिका किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा और मसमनो पंचायत में विशेष शिविर, ‘सेवा गारंटी अधिनियम’ के तहत ऑन-द-स्पॉट बनेंगे प्रमाण पत्र

​लोहरदगा: शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम, बिजली की चपेट में आने से युवा किसान ने गंवाई जान​

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में PCPNDT अधिनियम की समीक्षा बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्देश

28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक,,29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन अनुमोदित

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

Leave a Comment