Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बार-बार हो रहे हादसों से भड़के ग्रामीण, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बशीरहाट (पश्चिम बंगाल)। बादुड़िया थाना क्षेत्र के मसलंदपुर–बशीरहाट रोड स्थित हुगली टालिकारखाना मोड़ इन दिनों ‘डेथ ट्रैप’ बन गया है। पिछले एक वर्ष के भीतर इसी स्थान पर सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

शुक्रवार को हुई एक और दर्दनाक दुर्घटना के बाद शनिवार को इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी के अनुसार Basirhat क्षेत्र के नारकेलबेड़िया निवासी अल्ताब मंडल (48) बाजार जा रहे थे। इसी दौरान टालिकारखाना मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अल्ताब मंडल का शव गांव पहुंचा, ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। सैकड़ों लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मसलंदपुर–बशीरहाट रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग कई बार प्रशासन से की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।

घटना की सूचना मिलने पर रामचन्द्रपुर पंचायत के प्रधान और Baduria Police Station की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उत्तेजित भीड़ ने उन्हें घेरकर विरोध प्रदर्शन किया। कई घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और जल्द ही ठोस कदम उठाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की पवित्रता को रौंदा है: मॉक पार्लियामेंट में नेहा बोरा का जोरदार हमला, CEC के खिलाफ महाभियोग की मांग

खेत की मेड़ पर मिला नवजात, पास में मिली पूजा-पाठ की सामग्री

सुरक्षित बचपन अभियान: बुनियादी और मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए गए अधिकार

कोल परियोजना में 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की घोषणा, रैयतों ने जीएम को सौंपा पत्र

तीन साल से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, एक के भरोसे पूरा गांव; लो वोल्टेज से हजारों ग्रामीण परेशान

एकमात्र हाई स्कूल में सिर्फ दो शिक्षक, मैट्रिक परीक्षा देंगे 60 विद्यार्थी; डीसी से मांगे गए शिक्षक

Leave a Comment