Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित, डीडीसी ने कहा सखी मंडल के माध्यम से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

On: March 9, 2026 12:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। सदर प्रखंड कार्यालय चतरा के सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिप सदस्य चन्द्रदेव गोप तथा जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव कुमार जयसवाल ने सखी मंडल की दीदियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि नारी के विकास से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सखी मंडल के माध्यम से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। उन्होंने सखी मंडल की दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि सखी मंडल की दीदियों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़कर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाएं कृषि, पशुपालन और कुटीर उद्योग जैसे कार्यों से अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना रही हैं। उन्होंने बताया कि धान खरीद, स्कूलों में रागी लड्डू एवं दाल की आपूर्ति जैसे कार्य भी अब सखी मंडल की दीदियों के माध्यम से किए जा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सखी मंडल की दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समूह से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडर एवं समूहों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डीएम लाइवलीहुड राजेश कुमार राम, डीएम एसएमआईबी पप्पू कुमार, डीएम एफआई आमोद कुमार सिंह, डीएम ईपी नागेश्वर कुमार, बीपीएम दीपक कुमार सिंह, एफटीसी औरंगजेब अख्तर सहित जेएसएलपीएस के अन्य कर्मी और सखी मंडल की दीदियां उपस्थित थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लापता छात्रा को खोजने पर 25 हजार का इनाम घोषित

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन निकला भव्य अखाड़ा नगर भ्रमण, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से भक्तिमय हुआ मधनियां क्षेत्र

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सिंदुवारी फाइटर की शानदार जीत, 70 रन से पैंथर-11 को हराकर फाइनल में बनाई जगह

रामनवमी पर झांकी प्रस्तुति को लेकर बैठक, संचालन समिति का गठन, विकास कुमार बने समिति के अध्यक्ष

सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से 13 वर्षीय किशोर की मौत, शादी समारोह में जा रहा था किशोर, चालक मौके से फरार

रामनवमी महासमिति का पुनर्गठन, पंकज सिंह बने अध्यक्ष, धूमधाम से रामनवमी मनाने का निर्णय, झांकियों को किया जाएगा पुरस्कृत

कृषि विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर व समाज निर्माण में आगे बढ़ने का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को एकजुट होकर समाज में बदलाव लाने का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को बताए गए अधिकार

बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 114 गांवों में चला जागरूकता अभियान

इटखोरी सीओ का युवक को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल, महोत्सव के दौरान की बताई जा रही घटना, जांच की उठी मांग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन 

Leave a Comment