Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

मुख्य चौक पर हाईवा के कारण घंटों लगा जाम, नो-एंट्री लागू करने की मांग फिर उठी, यात्रियों को परेशानी

On: March 7, 2026 9:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक पर शनिवार को हाईवा वाहनों के परिचालन के कारण घंटों तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार जाम के कारण यात्री साथी बस करीब आधे घंटे तक मुख्य चौक पर खड़ी रही, जिससे बस में सवार यात्रियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ी। बस को हजारीबाग के लिए समय पर रवाना होने में भी देरी हुई। इस दौरान यात्रियों को पेयजल व अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गिद्धौर मुख्य चौक पर भारी वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री लागू करने की मांग ग्रामीण वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि चौक पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की समस्या बनी रहती है और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गिद्धौर मुख्य चौक पर नो-एंट्री व्यवस्था लागू कर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जाए, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

ग्रामीण विकास व जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, लंबित भुगतान जल्द करने का निर्देश, उपायुक्त ने कहा योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी, 3 मार्च से गायब था अनिश कुमार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य

पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में मातम, खेत के पास रसेल वाइपर ने डंसा, इलाज के दौरान बिगड़ी हालत

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए विधायक, यज्ञ मंडप में माथा टेक क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की

रामनवमी महोत्सव को लेकर ग्रामीणों की बैठक, मेला संचालन समिति का गठन

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर, शादी समारोह से लौट रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार, गांव में पसरा मातम

मनरेगा जॉब कार्डधारियों के सत्यापन को लेकर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, एक्टिव-इनएक्टिव कार्डधारियों की पहचान, ई-केवाईसी कराने की अपील

समस्याओं का सामना करना ही उसका समाधान : सुखदेव भगत

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Leave a Comment