Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में मातम, खेत के पास रसेल वाइपर ने डंसा, इलाज के दौरान बिगड़ी हालत

On: March 7, 2026 9:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के मारंगी गांव में सर्पदंश से एक 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान अनिशा कुमारी, पिता तिलेश्वर यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बीते सोमवार की शाम अनिशा कुमारी घर के पास गेहूं के खेत की ओर गई थी। इसी दौरान खेत की मेड़ के पास रसेल वाइपर (जहरीले सांप) ने उसे डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए हजारीबाग ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने किशोरी की हालत में सुधार नहीं होने की बात कही। इसके बाद परिजन उसे वापस घर ला रहे थे, लेकिन शुक्रवार देर शाम रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मारंगी गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए विधायक, यज्ञ मंडप में माथा टेक क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की

रामनवमी महोत्सव को लेकर ग्रामीणों की बैठक, मेला संचालन समिति का गठन

मुख्य चौक पर हाईवा के कारण घंटों लगा जाम, नो-एंट्री लागू करने की मांग फिर उठी, यात्रियों को परेशानी

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर, शादी समारोह से लौट रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार, गांव में पसरा मातम

मनरेगा जॉब कार्डधारियों के सत्यापन को लेकर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, एक्टिव-इनएक्टिव कार्डधारियों की पहचान, ई-केवाईसी कराने की अपील

समस्याओं का सामना करना ही उसका समाधान : सुखदेव भगत

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च क़ो 

दो दिवसीय “अखड़ा आलाप” साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव का हुआ शुभारंभ

खदान हादसा: 7 मौतों के मामले में चार अधिकारियों पर मुकदमा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को दिया अंजाम

Leave a Comment