Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

रामनवमी महोत्सव को लेकर ग्रामीणों की बैठक, मेला संचालन समिति का गठन

On: March 7, 2026 9:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में शनिवार को महान रामनवमी पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध कांशीराम दांगी ने की, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने इस वर्ष रामनवमी पूजा को धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। इस दौरान सर्वसम्मति से रामनवमी मेला संचालन समिति का गठन किया गया। ग्रामीणों की सहमति से मनोज कुमार कुशवाहा को रामनवमी मेला संचालन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक में रामनवमी मेले के दौरान रामनवमी मेला टांड़ में झांकी प्रस्तुति को लेकर भी निर्णय लिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रथम स्थान बिचली मुहल्ला, द्वितीय स्थान ठाकुरवाड़ी मुहल्ला, तृतीय स्थान उपरटोला, चतुर्थ स्थान नीचे टोला, पंचम स्थान बरटा के झांकियों का क्रम रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि रामनवमी का यह पर्व आपसी भाईचारे, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया जाएगा। बैठक में विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, महादेव दांगी, बंशी दांगी, समाजसेवी निरंजन दांगी, परमेश्वर दांगी, समाजसेवी जितेंद्र कुमार (जीतू), राजूलाल वर्मा, देवनारायण दांगी, उपेंद्र दांगी, एसबीआई मुकेश कुमार, सुनील कुमार राणा, मुकेश कुमार, राजेश कुमार (राजू), उमेश यादव, दशरथ दांगी, शशि दांगी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए विधायक, यज्ञ मंडप में माथा टेक क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की

मुख्य चौक पर हाईवा के कारण घंटों लगा जाम, नो-एंट्री लागू करने की मांग फिर उठी, यात्रियों को परेशानी

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर, शादी समारोह से लौट रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार, गांव में पसरा मातम

मनरेगा जॉब कार्डधारियों के सत्यापन को लेकर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, एक्टिव-इनएक्टिव कार्डधारियों की पहचान, ई-केवाईसी कराने की अपील

समस्याओं का सामना करना ही उसका समाधान : सुखदेव भगत

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च क़ो 

दो दिवसीय “अखड़ा आलाप” साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव का हुआ शुभारंभ

खदान हादसा: 7 मौतों के मामले में चार अधिकारियों पर मुकदमा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को दिया अंजाम

तेज रफ्तार बाइक हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट, मौके पर ही तोड़ा दम

विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर उठ रहे सवाल! सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी जूझ रहे ग्रामीण

Leave a Comment