सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में मनरेगा जॉब कार्डधारियों के सत्यापन को लेकर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में प्रखंड प्रशासन द्वारा पंचायतवार तिथियां निर्धारित की गई हैं। शनिवार को जिरवाखुर्द और जबड़ा पंचायत में ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें मुखिया, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक तथा मनरेगा जॉब कार्डधारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्राम सभा के दौरान एक्टिव एवं इनएक्टिव जॉब कार्डधारियों की पहचान, ई-केवाईसी कराने तथा फर्जी, अन्यत्र निवास करने वाले और मृत जॉब कार्डधारियों के नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने सभी जॉब कार्डधारियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित होकर जॉब कार्ड का सत्यापन और ई-केवाईसी अवश्य कराएं, ताकि मनरेगा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।
मनरेगा जॉब कार्डधारियों के सत्यापन को लेकर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, एक्टिव-इनएक्टिव कार्डधारियों की पहचान, ई-केवाईसी कराने की अपील

On: March 7, 2026 9:15 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 834533
Total views : 2545375