Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

On: March 7, 2026 2:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा) : चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा कलना के समीप उस समय हुआ जब तीनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार सिलाड़ गांव निवासी मिथलेश भुईयां पिता राम बृक्ष भुईयां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धुना गांव निवासी पंकज भुईयां पिता गुड्डा भुईयां ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं तीसरा युवक सिलाड़ गांव निवासी नीरज कुमार भुईयां पिता सुखदेव भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक करनी इलाके से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान कलना के पास उनकी बाइक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और उसकी तलाश में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के गांवों में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही दिनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment