Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खदान हादसा: 7 मौतों के मामले में चार अधिकारियों पर मुकदमा

On: March 7, 2026 11:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप, डीजीएमएस ने कोर्ट में दर्ज कराया मामला

धनबाद। बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र स्थित कांटा पहाड़ी मां अंबे आउटसोर्सिंग पैच में हुए भीषण भू-धंसान और सात लोगों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) ने लंबी जांच और वैज्ञानिक अध्ययन के बाद सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप में चार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ धनबाद सीजीएम न्यायालय में 24 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया है। डीजीएमएस के निदेशक स्तर के अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। मामले की जांच डीजीएमएस की तीन सदस्यीय टीम ने पूरी की है।

सितंबर 2025 में हुआ था भीषण हादसा

बताया जाता है कि 5 सितंबर 2025 को कतरास क्षेत्र में स्थित बीसीसीएल की परियोजना में अचानक भू-धंसान और लैंडस्लाइड हो गया था। इस दौरान कर्मचारियों को लेकर जा रही एक सर्विस वैन 400 फीट गहरी खदान में गिर गई, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद करीब 26 घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया, जिसके बाद सभी शव बरामद किए गए थे।

डीजीएमएस और विशेषज्ञों द्वारा किए गए वैज्ञानिक अध्ययन में पाया गया कि खनन कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी की गई थी। विशेष रूप से ओवरबर्डन (ओबी) यानी खनन से निकले मलबे के पहाड़ की ढलान तैयार करने में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया था। अध्ययन में यह भी सामने आया कि मलबे की ढलान सही कोण पर तैयार नहीं की गई, लगभग 25 मीटर बेंच खिसक गई, करीब 10 मीटर हाल रोड ढह गया, हाईवाल बेंच फेल्योर 20–25 मीटर क्षेत्र में हुआ।

बीआईटी सिंदरी ने भी दी तकनीकी रिपोर्ट

हादसे के कारणों की जांच के लिए बीआईटी सिंदरी के वैज्ञानिकों ने भी अध्ययन किया था। संस्थान की टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा कि ओबी डंप तैयार करने में तकनीकी मानकों का उल्लंघन हुआ था, जिससे यह दुर्घटना हुई। बीसीसीएल प्रबंधन ने इस अध्ययन के लिए 12 लाख रुपये का भुगतान किया था।

इस हादसे में सर्विस वैन में सवार सात लोगों की जान चली गई, जिनमें गयासुर दास (चालक), अमन कुमार सिंह (मैकेनिक सुपरवाइजर), राहुल रवानी, रूपक महतो, स्वरूप गोप, अमित बगाल, एक अन्य व्यक्ति (जिसकी पहचान बाद में हुई)।

फिलहाल खदान में खनन बंद

हादसे के बाद डीजीएमएस के निर्देश पर खदान में खनन कार्य बंद है और फिलहाल केवल पानी निकासी का काम किया जा रहा है। अब बीसीसीएल प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी सुधारों की विस्तृत रिपोर्ट डीजीएमएस को सौंपनी होगी। इसके बाद ही खदान में दोबारा खनन कार्य शुरू करने की अनुमति मिल सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment