Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

दो दिवसीय “अखड़ा आलाप” साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव का हुआ शुभारंभ

On: March 7, 2026 8:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

दो दिवसीय “अखड़ा आलाप” साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव का हुआ शुभारंभ

………………………..

विधायक डॉ रामेश्वर उराँव ने जिला प्रशासन की पहल को सराहा, कहा-“देंगे भव्य स्वरूप”

……………………

प्रसिद्ध लेखक, साहित्यकार, फिल्मकार समेत अन्य हो रहे शामिल

——————–

लोहरदगा।

 

जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव “अखड़ा आलाप” का आज समाहरणालय मैदान में शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ उपायुक्त डॉ ताराचंद समेत अतिथियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक डॉ रामेश्वर उराँव ने कहा कि आज अभिभावकों को अपने बच्चों के पढ़ाई के प्रति सजग रहने की जरूरत है। पढ़ाई हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान रखती है। बच्चे क्या पढ़ रहे हैं, वे क्या सीख रहे हैं यह ध्यान रखना अभिभावक का कार्य है। इसलिए पढ़ाई की महत्ता सबसे ऊपर है। पढ़ाई से अंधविश्वास दूर होता है। सवालों का जवाब मिलता है।

माननीय विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह पहल काफी अच्छी है जहाँ साहित्य और फ़िल्म के महत्व को एक मंच प्रदान किया गया है। भविष्य में हम सभी मिलकर एक बड़ा मंच ऐसे प्रयास को प्रदान करेंगे।

 

पढ़ाई पूरी करने के बाद ही हो शादी

 

माननीय विधायक ने कहा कि आज भी 12-14 वर्ष की उम्र में बाल विवाह की खबरें सुनने को मिलती हैं। यह पढ़ाई की उम्र है। इसे शादी कर बर्बाद नहीं किया जा सकता है। इस उम्र में किसी बच्चे का तन और मन दोनों अवयस्क होता है। यह अपराध है।

 

किताबें होती हैं समाज का आईना : डॉ ताराचंद

 

उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि किताबें समाज का आईना होती हैं। किताबों में वही लिखा होता है जो इस समय के कालखंड में घटा होता है। इसी प्रकार फिल्मों से भी हमें सीखने को मिलता है। फ़िल्म बनाने में एक फिल्ममेकर और किताब लिखने में लेखक को कितना संघर्ष करना पड़ता है इस साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव से सीखने को मिलेगा।

 

पैनल डिस्कसन में रखे विचार

 

आज के उद्घाटन सत्र में लोक साहित्य विशेषज्ञ गुंजल इकिर मुंडा द्वारा *”स्मृति के स्वर : मुंडारी कहानी और संगीत”* विषय पर अपने विचार रखे। फिल्ममेकर निरंजन कुजूर के सवालों का गुंजल इकिर मुंडा ने बखूबी जवाब दिए।

प्रथम सत्र में संथाली भाषी फ़िल्म *”पपाया”* फ़िल्म दर्शकों को दिखायी गयी।

 

आज के कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, लेखक रणेन्द्र, पेंटर सीआर हेम्ब्रम, कवि एवं लेखक महादेव टोप्पो, फिल्मकार मेघनाथ, फिल्मकार बीजू टोप्पो समेत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व अन्य उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च क़ो 

खदान हादसा: 7 मौतों के मामले में चार अधिकारियों पर मुकदमा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को दिया अंजाम

तेज रफ्तार बाइक हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट, मौके पर ही तोड़ा दम

विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर उठ रहे सवाल! सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी जूझ रहे ग्रामीण

टीबी उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय बैठक, मरीजों की नियमित जांच, उपचार और जागरूकता अभियान तेज करने का निर्देश

जहर खाने से नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मनरेगा योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

निजी स्कूल की लापरवाही से छात्र घायल, ओवरलोड सवारी वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से जख्मी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक आयोजित, जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर मुखिया ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ, 351 श्रद्धालुओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

Leave a Comment