हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के औरु देवी स्थान के समीप हंटरगंजदृलेंजवा मुख्य पथ पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान औरु गांव निवासी जनार्दन प्रसाद कुशवाहा उर्फ श्यामदेव के 30 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष कुमार गुरुवार देर रात हंटरगंज बाजार से बाइक पर सवार होकर तेज गति से अपने गांव औरु लौट रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सड़क किनारे खेत (गड्ढे) में जा गिरी। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शुक्रवार अहले सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए बाहर निकले तो सड़क किनारे खेत में खून से लथपथ युवक का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना हंटरगंज थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार तथा सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। होली पर्व मनाने के लिए वह घर आया हुआ था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवक ने हेलमेट पहना होता तो संभवतः उसकी जान बच सकती थी। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि बाइक चालकों को पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपने जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की पैरवी स्वीकार नहीं की जाएगी।
तेज रफ्तार बाइक हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट, मौके पर ही तोड़ा दम

On: March 6, 2026 8:32 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 833051
Total views : 2543180