Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

वार्ड 21 की नवनिर्वाचित पार्षद शैल मिश्रा ने जताया आभार, कहा—“जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता”

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। नगर निकाय चुनाव 2026 में वार्ड संख्या 21 से नवनिर्वाचित पार्षद शैल मिश्रा ने अपने वार्ड के समस्त मतदाताओं के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी जीत को वार्ड की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह विजय जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। शैल मिश्रा ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं का चयन जनता से विचार-विमर्श कर ही किया जाएगा, ताकि हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखा जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना उनका संकल्प है। “वार्ड की जनता ने जिस भरोसे के साथ मुझे जिम्मेदारी दी है, उसे निभाना मेरा कर्तव्य है,” उन्होंने कहा। नवनिर्वाचित पार्षद ने सभी मतदाताओं से निरंतर सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विकास का रास्ता सहभागिता और सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: खाना नहीं बनाने पर पति ने सोती पत्नी का गला रेता, रातभर शव के साथ बिताई; गिरफ्तार

सांसद के निर्देश पर कबरा में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

सीआइएसएफ व झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में अवैध कोयले का भंडारण जब्त

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

Leave a Comment