Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

वार्ड संख्या 19 के निर्वाचित पार्षद कुमार अभिषेक ने निकाला विजय जुलूस

On: February 28, 2026 9:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 के विजेता कुमार अभिषेक ने शनिवार को अपने वार्ड क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान ढोल नगाड़ों के वादन के बीच वे मतदाताओं के पास पैदल पहुचकर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। उनके पक्ष में मतदान कर भारी मतों से जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया। कुमार अभिषेक का विजय जुलूस बरवाटोली, मिशन चौक, राणा चौक, महावीर चौक, ईस्ट गोला रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनके प्यार और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया और उनकी समस्याओं को सुना और वार्ड के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की जिस सोच के साथ उन्हें भारी मतों से विजयी बनाये है उनपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मौके पर उनके समर्थक शुभम मित्तल और आयुष अग्रवाल ने कहा कि जिस सोच के साथ हमने कुमार अभिषेक का साथ दिया और उन्हें भारी मतों से जिताया है वो सोच अब सच साबित होगा। वार्ड 19 के सर्वांगीण विकास के लिए कुमार अभिषेक हर पल साथ है। हमने ऐसे प्रत्याशी को विजय दिलाया है जो जितने के बाद घर पर नही अपितु गरीबो की हर दुख दर्द को समझने के लिए क्षेत्र में घूमते रहते हैं। अब वार्ड की हर समस्या का समाधान समय पर होगा यह हम सब का विश्वास है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पटाखा यूनिट में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, पीएम ने मुआवजे की घोषणा की

चार बच्चे एक साथ लापता, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

गुमला पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: सर सी.वी. रमन की विरासत को नमन, छात्रों ने दिखाया नवाचार का दम

वार्ड 21 की नवनिर्वाचित पार्षद शैल मिश्रा ने जताया आभार, कहा—“जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता”

नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद की जंग तेज: किसके सिर सजेगा ‘गरिमा का ताज’?

वार्ड 15 में उमादेवी की ऐतिहासिक जीत: 450 वोटों के बड़े अंतर से रेणु साबू पर भारी

नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड नंबर 21 शैल मिश्रा की लगातार जीत से भाजपा के ही कद्दावर नेता को बड़ा झटका*

वार्ड 20 की हॉट सीट पर रोमांचक मुकाबला: रमेश कुमार ‘चीनी’ ने 4 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

लोहरदगा वार्ड 19 में कुमार अभिषेक की रोमांचक जीत, 15 मतों से दर्ज की जीत

बड़ी खबर | नगर परिषद चतरा चुनाव परिणाम 2026 घोषित, 1492 वोटों से बड़ी जीत! नगर परिषद अध्यक्ष बने अताउर रहमान

Leave a Comment