Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

On: February 28, 2026 7:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । रंगोत्सव का त्योहार होली शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को भंडरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि होली आपसी भेदभाव भुलाकर गले मिलने और खुशियां बांटने का त्योहार है। उन्होंने अपील की कि सभी ग्रामीण इस पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को मर्यादित तरीके से रंग खेलने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन होली को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट न डालें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों और अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे पुलिस का सहयोग करें, ताकि सभी सुरक्षित तरीके से खुशियां मना सकें। बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव साझा किए और प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में त्योहार पूरी संजीदगी और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। मौके पर अवर निरीक्षक शाकिर अली, सुमंती तिग्गा, कैली उरांव, बबलू उरांव, इंद्रदेव उरांव, टेले उरांव, भीम नाथ शाहदेव, बालकृष्णा सिंह, संजय खत्री, ईश्वरी मोहन शर्मा, रामजी प्रसाद साहू, जगजीवन उरांव, निरंजन उरांव, हसबुल खान, आफताब आलम, मदन कुमार शाह सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पटाखा यूनिट में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, पीएम ने मुआवजे की घोषणा की

चार बच्चे एक साथ लापता, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

वार्ड संख्या 19 के निर्वाचित पार्षद कुमार अभिषेक ने निकाला विजय जुलूस

गुमला पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: सर सी.वी. रमन की विरासत को नमन, छात्रों ने दिखाया नवाचार का दम

वार्ड 21 की नवनिर्वाचित पार्षद शैल मिश्रा ने जताया आभार, कहा—“जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता”

नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद की जंग तेज: किसके सिर सजेगा ‘गरिमा का ताज’?

वार्ड 15 में उमादेवी की ऐतिहासिक जीत: 450 वोटों के बड़े अंतर से रेणु साबू पर भारी

वार्ड 21 में शैल मिश्रा की लगातार तीसरी जीत, भाजपा के ही कद्दावर नेता को बड़ा झटका

वार्ड 20 की हॉट सीट पर रोमांचक मुकाबला: रमेश कुमार ‘चीनी’ ने 4 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

लोहरदगा वार्ड 19 में कुमार अभिषेक की रोमांचक जीत, 15 मतों से दर्ज की जीत

बड़ी खबर | नगर परिषद चतरा चुनाव परिणाम 2026 घोषित, 1492 वोटों से बड़ी जीत! नगर परिषद अध्यक्ष बने अताउर रहमान

Leave a Comment