Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पटाखा यूनिट में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, पीएम ने मुआवजे की घोषणा की

On: February 28, 2026 9:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए भीषण धमाके ने देखते ही देखते खुशहाल गांव को मातम में बदल दिया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी… और मंजर ऐसा कि हरे-भरे खेतों के बीच बिखरी लाशें दिखाई दीं।

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार दोपहर पटाखा बनाने वाली एक यूनिट में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाका इतना भीषण था कि शव पास के धान के खेतों तक जा गिरे। घटनास्थल पर भयावह दृश्य देखने को मिला। ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आसपास के खेतों में बिखरे शवों और अवशेषों की तलाश के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। काकीनाडा गवर्नमेंट हॉस्पिटल के अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों में कई 90 से 100 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया और मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने भी आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की स्थिति अत्यंत गंभीर है। फिलहाल प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मुहिम तेज

सरकारी चापानल पर ताला, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो अफीम के साथ युवक दबोचा

पशु मेला 2026-27 की डाक संपन्न, दामोदर गोप को मिली जिम्मेदारी

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर नन्हे छात्र, स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कमरे खाली फिर भी बाहर क्लास, खेल-कंप्यूटर सामग्री लौटाने का आरोप—जांच के आदेश

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

Leave a Comment