Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर व ग्रामसभा आयोजित

On: February 25, 2026 11:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बारीसाखी पंचायत भवन के समीप बुधवार को बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चतरा नालसा एवं झालसा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। शिविर में ग्रामीणों को बताया गया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत भारत में बाल विवाह दंडनीय अपराध है। कानून के अनुसार 21 वर्ष से कम आयु के लड़के तथा 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। बाल विवाह करना या उसे बढ़ावा देना गैर-जमानती अपराध है, जिसमें दो वर्ष तक की कठोर कैद, एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। अधिकार मित्र ने कहा कि बाल विवाह से लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। इससे उन्हें हिंसा, शोषण और गरीबी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में उपायुक्त के निर्देश (ज्ञापन संख्या 279/24/2/2026) के आलोक में बारीसाखी एवं मझगवां पंचायत भवन में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया सरिता देवी एवं सुमीरा कुमारी ने की। इस दौरान सेविकाओं द्वारा उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने एवं न होने देने की शपथ दिलाई गई। मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती ने भी बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए इसके दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रसादी पासवान, सेविका शिवकुमार यादव, कर्मधारी रजक, रामाशीष यादव, नीरज कुमार पासवान, विनय ठाकुर, बद्री यादव सहित सेविका-सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री अष्ट लक्ष्मी महायज्ञ की गूंजः भद्रकाली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

किसान गोष्ठीः गन्ना उत्पादन तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी, 100 दिवसीय अभियान के तहत जागरूकता की शुरुआत

एयर एंबुलेंस हादसा: सात जिंदगियां बुझीं, कई परिवारों के सपने बिखरे

एयर एंबुलेंस हादसाः एएआईबी और डीजीसीए की संयुक्त जांच तेज, मलबा दिल्ली भेजा जाएगा

बिरसा कृषक पाठशाला की समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का निर्देश

सशक्त संगठन व विस्तार के लिए भोगता समाज की बनी भावी योजना

किसान गोष्ठीः गन्ना उत्पादन तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

भीषण सड़क हादसाः हाईवा की चपेट में आईं दो बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर

*नगर भवन गुमला में मतगणना कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित*

कोलकाता में मजदूरी करने गए प्रवासी श्रमिक की मौत, इलाज के दौरान रिम्स में तोड़ा दम, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

एयर एंबुलेंस हादसे के शोक में राजद का सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द, हंटरगंज में औपचारिक होली मिलन, करमटांड़ विमान दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment