गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बारीसाखी पंचायत भवन में बुधवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीटीएम प्रभात कुमार ने किया। बीटीएम ने बताया कि गन्ना विकास योजना 2025-26 के अंतर्गत गन्ना उत्पादन तकनीक विषय पर किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह गोष्ठी आयोजित की गई है। कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक किसान उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान किसानों को उन्नत किस्म के बीज चयन, समय पर रोपाई, संतुलित उर्वरक प्रयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा बेहतर पैदावार के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से गन्ना की खेती करने पर किसानों की आय में वृद्धि संभव है और सरकार इसके लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, रोजगार सेवक पार्वती कुमारी, पूर्व मुखिया अनीता यादव, उप मुखिया विकास कुमार पांडेय, कृषक मित्र प्रसादी पासवान, रामाशीष यादव, पवन कुमार, नीरज कुमार पासवान, कर्मधारी रजक सहित कई किसान उपस्थित थे।
किसान गोष्ठीः गन्ना उत्पादन तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

On: February 25, 2026 8:43 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 820174
Total views : 2526106