Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

एयर एंबुलेंस हादसे के शोक में राजद का सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द, हंटरगंज में औपचारिक होली मिलन, करमटांड़ विमान दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

On: February 24, 2026 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। फागुन के पावन अवसर पर मंगलवार को हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस 2 हाई स्कूल मैदान में आयोजित राजद के भव्य होली मिलन समारोह का स्वर अचानक बदल गया। सिमरिया थाना क्षेत्र के करमटांड़ जंगल में हुए एयर एंबुलेंस क्रैश में सात लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पार्टी ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। कार्यक्रम औपचारिक रूप से संपन्न हुआ, लेकिन पूरे आयोजन पर शोक की छाया रही। राजद जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि यह झारखंड के लिए अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना है। विमान हादसे में सात लोगों की आकस्मिक मृत्यु राज्य की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी दुखद परिस्थिति में उत्सवधर्मी सांस्कृतिक कार्यक्रम करना उचित नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि होली मिलन समारोह के अंतर्गत प्रस्तावित सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रद्द की जाती हैं। केवल औपचारिक रूप से कार्यकर्ताओं का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि राजद की ओर से सुबह 10 बजे से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन प्रस्तावित था। कार्यक्रम में भोजपुरी की मशहूर सुपर डांसर माही और मनीषा को भी आमंत्रित किया गया था। सैकड़ों कार्यकर्ता और दर्शक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन विमान हादसे की खबर के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द होने से उपस्थित कार्यकर्ता और दर्शक मायूस नजर आए, हालांकि सभी ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया। आयोजन स्थल पर कुछ समय के लिए शांति और संवेदना का वातावरण बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

कोलकाता में मजदूरी करने गए प्रवासी श्रमिक की मौत, इलाज के दौरान रिम्स में तोड़ा दम, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

नगर परिषद चुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच वज्रगृह में जमा हुईं मतपेटिकाएं, चतरा कॉलेज में देर रात तक चला अभिलेख सत्यापन, उपायुक्त व एसपी ने की निगरानी

भीषण सड़क हादसाः ब्रेकडाउन हाईवा में सीमेंट लदा ट्रक घुसा, चालक फरार

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंटः पैंथर एलेवन और विकास ट्रेडर्स की शानदार जीत, संजीत गुप्ता व गणेश सिंह बने मैच के नायक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिखा रोमांच

स्कूल में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न, आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में प्राणायाम व ध्यान का प्रशिक्षण, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

सिमरिया विमान हादसाः सदर अस्पताल में गूंजती रही चीख-पुकार, सातों शव पहुंचते ही मचा कोहराम, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ हुआ पोस्टमार्टम

सिमरिया विमान हादसाः स्वास्थ्य मंत्री ने लिया घटनास्थल का जायजा, एविएशन सेफ्टी, डीजीसीए अनुपालन व तकनीकी पहलुओं की होगी उच्चस्तरीय जांच; पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन

बेहतर इलाज की उम्मीद में भरी उड़ान बनी अंतिम सफर, सिमरिया के करमाटांड़ जंगल में एयर एंबुलेंस क्रैश, सातों की मौत; एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल

8 लाख में बुक हुई एयर एंबुलेंस बनी मौत का सफर: सिमरिया के जंगल में क्रैश, एक ही परिवार के तीन समेत सात की मौत

चतरा विमान हादसा: स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा, उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

रांची से दिल्ली जा रही रेड बर्ड एविएशन की एयर एंबुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, सातों की मौत

लोहरदगा का महासंग्राम: 10 अध्यक्ष और 102 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य पर जनता ने लगाई मुहर

Leave a Comment