चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समेकित बिरसा ग्राम योजना अंतर्गत बिरसा कृषक पाठशाला की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित बिरसा कृषक पाठशालाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार ने जानकारी दी कि जिले के चतरा, हंटरगंज एवं इटखोरी प्रखंडों में कुल तीन बिरसा कृषक पाठशालाएं संचालित हैं। संबंधित कार्यकारी एजेंसियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने प्रखंडों में चल रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की। बैठक में बताया गया कि तीनों कृषक पाठशालाओं में बकरी पालन, मुर्गीपालन, सूकर पालन तथा कृषि से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उन्नत कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण और पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी कार्यकारी एजेंसियां गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया, ताकि किसानों को योजना का अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
बिरसा कृषक पाठशाला की समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का निर्देश

On: February 25, 2026 10:59 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 820184
Total views : 2526125