Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी, 100 दिवसीय अभियान के तहत जागरूकता की शुरुआत

On: February 25, 2026 11:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से “बाल विवाह मुक्ति रथ” को उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करेगा। बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार, उपायुक्त चतरा के मार्गदर्शन में जिला समाज कल्याण शाखा एवं लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक कुरीति है, बल्कि यह कानूनन दंडनीय अपराध भी है। इसे जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय और सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करेगा और चतरा को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर विक्रम कुमार ने बताया कि रथ जिले के सभी प्रखंडों, थाना क्षेत्रों, पंचायत सचिवालयों एवं प्रमुख बाजार-हाटों का भ्रमण करेगा। अभियान के दौरान जागरूकता संदेशों का प्रसार, हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता रविंद कुमार, उप समाहर्ता विनय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार, एडीएसएस सुकुरमनी लिंडा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुणा प्रसाद, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट एसोसिएट चन्दन कुमार यादव, जिला समन्वयक विकास कुमार गुप्ता, कार्यकर्ता सीमा कुमारी, शांति देवी, निर्मला कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री अष्ट लक्ष्मी महायज्ञ की गूंजः भद्रकाली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

किसान गोष्ठीः गन्ना उत्पादन तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर व ग्रामसभा आयोजित

एयर एंबुलेंस हादसा: सात जिंदगियां बुझीं, कई परिवारों के सपने बिखरे

एयर एंबुलेंस हादसाः एएआईबी और डीजीसीए की संयुक्त जांच तेज, मलबा दिल्ली भेजा जाएगा

बिरसा कृषक पाठशाला की समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का निर्देश

सशक्त संगठन व विस्तार के लिए भोगता समाज की बनी भावी योजना

किसान गोष्ठीः गन्ना उत्पादन तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

भीषण सड़क हादसाः हाईवा की चपेट में आईं दो बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर

*नगर भवन गुमला में मतगणना कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित*

कोलकाता में मजदूरी करने गए प्रवासी श्रमिक की मौत, इलाज के दौरान रिम्स में तोड़ा दम, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

एयर एंबुलेंस हादसे के शोक में राजद का सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द, हंटरगंज में औपचारिक होली मिलन, करमटांड़ विमान दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment