Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एयर एंबुलेंस हादसाः एएआईबी और डीजीसीए की संयुक्त जांच तेज, मलबा दिल्ली भेजा जाएगा

On: February 25, 2026 11:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना क्षेत्र के कसारी पंचायत अंतर्गत करमटांड़ जंगल में सोमवार रात हुए रेडबर्ड एयर एंबुलेंस हादसे की जांच तेज हो गई है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली रेडबर्ड एयर एंबुलेंस के क्रैश होने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के कारणों की पड़ताल के लिए मंगलवार को डीजीसीए, दिल्ली की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। टीम ने मौके से ब्लैक बॉक्स, इंजन नंबर, विमान के दस्तावेज, मरीज से संबंधित कागजात समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर अपने साथ ले गई। बुधवार को एएआईबी कोलकाता की टीम भी दुर्घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने जंगल क्षेत्र का मुआयना कर पेड़-पौधों की स्थिति का अवलोकन किया तथा क्षत-विक्षत एयर एंबुलेंस के प्रत्येक पार्ट्स और पुर्जों की गहन जांच की। आसपास बिखरे अवशेषों को भी सावधानीपूर्वक एकत्र कर परीक्षण किया गया। इधर रेडबर्ड एयर एंबुलेंस की तकनीकी टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे को समेटने का कार्य शुरू किया। विमान के अवशेषों और पुर्जों को एक स्थान पर इकट्ठा कर ट्रैक्टर के माध्यम से सिमरिया थाना लाया जाएगा, जहां से कंटेनर में लोड कर आगे जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। जांच एवं मलबा समेटने की प्रक्रिया में सिमरिया सीओ गौरव कुमार राय, थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, एमओ संदीप कुमार, एसएसबी के जवान तथा स्थानीय पुलिस बल सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। क्षेत्र में अब भी शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री अष्ट लक्ष्मी महायज्ञ की गूंजः भद्रकाली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

किसान गोष्ठीः गन्ना उत्पादन तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर व ग्रामसभा आयोजित

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी, 100 दिवसीय अभियान के तहत जागरूकता की शुरुआत

एयर एंबुलेंस हादसा: सात जिंदगियां बुझीं, कई परिवारों के सपने बिखरे

बिरसा कृषक पाठशाला की समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का निर्देश

सशक्त संगठन व विस्तार के लिए भोगता समाज की बनी भावी योजना

किसान गोष्ठीः गन्ना उत्पादन तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

भीषण सड़क हादसाः हाईवा की चपेट में आईं दो बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर

*नगर भवन गुमला में मतगणना कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित*

कोलकाता में मजदूरी करने गए प्रवासी श्रमिक की मौत, इलाज के दौरान रिम्स में तोड़ा दम, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

एयर एंबुलेंस हादसे के शोक में राजद का सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द, हंटरगंज में औपचारिक होली मिलन, करमटांड़ विमान दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment