Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण सड़क हादसाः हाईवा की चपेट में आईं दो बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर

On: February 25, 2026 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गांगपुर चौक से आगे यादव होटल के समीप उस समय हुई, जब तेज रफ्तार हाईवा ने दो मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा की टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक महिला और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इधर, मृत युवक की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के जांगी गांव निवासी सच्चिदानंद पांडेय के छोटे पुत्र सौरभ कुमार पांडेय के रूप में हुई है। गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव की पहल पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से शव को गिद्धौर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को चतरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सशक्त संगठन व विस्तार के लिए भोगता समाज की बनी भावी योजना

किसान गोष्ठीः गन्ना उत्पादन तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

*नगर भवन गुमला में मतगणना कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित*

कोलकाता में मजदूरी करने गए प्रवासी श्रमिक की मौत, इलाज के दौरान रिम्स में तोड़ा दम, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

एयर एंबुलेंस हादसे के शोक में राजद का सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द, हंटरगंज में औपचारिक होली मिलन, करमटांड़ विमान दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

नगर परिषद चुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच वज्रगृह में जमा हुईं मतपेटिकाएं, चतरा कॉलेज में देर रात तक चला अभिलेख सत्यापन, उपायुक्त व एसपी ने की निगरानी

भीषण सड़क हादसाः ब्रेकडाउन हाईवा में सीमेंट लदा ट्रक घुसा, चालक फरार

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंटः पैंथर एलेवन और विकास ट्रेडर्स की शानदार जीत, संजीत गुप्ता व गणेश सिंह बने मैच के नायक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिखा रोमांच

स्कूल में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न, आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में प्राणायाम व ध्यान का प्रशिक्षण, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

सिमरिया विमान हादसाः सदर अस्पताल में गूंजती रही चीख-पुकार, सातों शव पहुंचते ही मचा कोहराम, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ हुआ पोस्टमार्टम

सिमरिया विमान हादसाः स्वास्थ्य मंत्री ने लिया घटनास्थल का जायजा, एविएशन सेफ्टी, डीजीसीए अनुपालन व तकनीकी पहलुओं की होगी उच्चस्तरीय जांच; पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन

बेहतर इलाज की उम्मीद में भरी उड़ान बनी अंतिम सफर, सिमरिया के करमाटांड़ जंगल में एयर एंबुलेंस क्रैश, सातों की मौत; एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल

Leave a Comment