Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सशक्त संगठन व विस्तार के लिए भोगता समाज की बनी भावी योजना

On: February 25, 2026 9:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला-खरवार भोगता समाज विकास संघ गुमला जिला कमेटी की बैठक पालकोट रोड स्थित सिंह जी का ढाबा के सभागार में बुधवार को जिला अध्यक्ष जीतू प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज को संगठित और विस्तार करने के लिए भावी योजना तैयार की गई। समाज की ओर से एक मार्च को होली मिलन समारोह, 21 मार्च को सरहुल,  28 मार्च को नीलांबर पीतांबर शहादत दिवस और विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में खरवार भोगता समाज की भागीदारी पर चर्चा की गई। केंद्रीय सरहुल जुलूस में अधिक से अधिक खोड़हा दल के शामिल होने के लिए होली के बाद से गांव-गांव में बैठक करने और पारंपरिक सरहुल गीत संगीत का पूर्वाभ्यास कर जुलूस में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया। मंगल सिंह भोगता ने खरवार भोगता बाहुल्य गांव में बैठक रखने और गांव में जाकर भोगता समाज के एक-एक सदस्य को संगठन से जोड़ने की बात कही। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भी खरवार भोगता समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में खरवार भोगता समाज विकास संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष मंगल सिंह भोगता, जिला सचिव भरत प्रधान, कोषाध्यक्ष शिव शंकर गुल्लू, कैलाश प्रधान, समत राय प्रधान, कृष्णा प्रधान, भुवनेश्वर प्रधान, ललीन्द्र प्रधान, सुदर्शन प्रधान, तेजवंती कुमार, अंजनी कुमारी, संवर्धन प्रधान  आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिरसा कृषक पाठशाला की समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का निर्देश

किसान गोष्ठीः गन्ना उत्पादन तकनीक पर दी गई विस्तृत जानकारी

भीषण सड़क हादसाः हाईवा की चपेट में आईं दो बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर

*नगर भवन गुमला में मतगणना कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित*

कोलकाता में मजदूरी करने गए प्रवासी श्रमिक की मौत, इलाज के दौरान रिम्स में तोड़ा दम, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

एयर एंबुलेंस हादसे के शोक में राजद का सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द, हंटरगंज में औपचारिक होली मिलन, करमटांड़ विमान दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

नगर परिषद चुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच वज्रगृह में जमा हुईं मतपेटिकाएं, चतरा कॉलेज में देर रात तक चला अभिलेख सत्यापन, उपायुक्त व एसपी ने की निगरानी

भीषण सड़क हादसाः ब्रेकडाउन हाईवा में सीमेंट लदा ट्रक घुसा, चालक फरार

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंटः पैंथर एलेवन और विकास ट्रेडर्स की शानदार जीत, संजीत गुप्ता व गणेश सिंह बने मैच के नायक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिखा रोमांच

स्कूल में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न, आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में प्राणायाम व ध्यान का प्रशिक्षण, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

सिमरिया विमान हादसाः सदर अस्पताल में गूंजती रही चीख-पुकार, सातों शव पहुंचते ही मचा कोहराम, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ हुआ पोस्टमार्टम

सिमरिया विमान हादसाः स्वास्थ्य मंत्री ने लिया घटनास्थल का जायजा, एविएशन सेफ्टी, डीजीसीए अनुपालन व तकनीकी पहलुओं की होगी उच्चस्तरीय जांच; पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन

Leave a Comment