Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

कोलकाता में मजदूरी करने गए प्रवासी श्रमिक की मौत, इलाज के दौरान रिम्स में तोड़ा दम, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

On: February 24, 2026 9:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के तिलहेत गांव निवासी प्रवासी मजदूर जगदेव यादव 50 वर्ष की मंगलवार अहले सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वे कोलकाता में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार तिलहेत निवासी मदु यादव के 50 वर्षीय पुत्र जगदेव यादव लगभग 15 दिन पूर्व मजदूरी करने कोलकाता गए थे। दो दिन पूर्व काम के दौरान अचानक वे अचेत होकर गिर पड़े। साथ काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन कोलकाता पहुंचे। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान मंगलवार अहले सुबह उनकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को एंबुलेंस के माध्यम से तिलहेत गांव लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों के चीख-चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। गांव में मातम पसरा हुआ है। जगदेव यादव परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एयर एंबुलेंस हादसे के शोक में राजद का सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द, हंटरगंज में औपचारिक होली मिलन, करमटांड़ विमान दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

नगर परिषद चुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच वज्रगृह में जमा हुईं मतपेटिकाएं, चतरा कॉलेज में देर रात तक चला अभिलेख सत्यापन, उपायुक्त व एसपी ने की निगरानी

भीषण सड़क हादसाः ब्रेकडाउन हाईवा में सीमेंट लदा ट्रक घुसा, चालक फरार

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंटः पैंथर एलेवन और विकास ट्रेडर्स की शानदार जीत, संजीत गुप्ता व गणेश सिंह बने मैच के नायक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिखा रोमांच

स्कूल में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न, आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में प्राणायाम व ध्यान का प्रशिक्षण, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

सिमरिया विमान हादसाः सदर अस्पताल में गूंजती रही चीख-पुकार, सातों शव पहुंचते ही मचा कोहराम, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ हुआ पोस्टमार्टम

सिमरिया विमान हादसाः स्वास्थ्य मंत्री ने लिया घटनास्थल का जायजा, एविएशन सेफ्टी, डीजीसीए अनुपालन व तकनीकी पहलुओं की होगी उच्चस्तरीय जांच; पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन

बेहतर इलाज की उम्मीद में भरी उड़ान बनी अंतिम सफर, सिमरिया के करमाटांड़ जंगल में एयर एंबुलेंस क्रैश, सातों की मौत; एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल

8 लाख में बुक हुई एयर एंबुलेंस बनी मौत का सफर: सिमरिया के जंगल में क्रैश, एक ही परिवार के तीन समेत सात की मौत

चतरा विमान हादसा: स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा, उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

रांची से दिल्ली जा रही रेड बर्ड एविएशन की एयर एंबुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, सातों की मौत

लोहरदगा का महासंग्राम: 10 अध्यक्ष और 102 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य पर जनता ने लगाई मुहर

Leave a Comment