Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शादी का झांसा… प्यार का जाल और 1 करोड़ की ठगी, आरोपी की तलाश में पुलिस पहुंची झारखंड

On: February 22, 2026 11:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पहले दोस्ती… फिर प्यार… और शादी का सपना। लेकिन देवघर में एक तलाकशुदा महिला के भरोसे का ऐसा फायदा उठाया गया कि वह एक करोड़ की ठगी का शिकार हो गई। अब आरोपी की तलाश में बंगाल पुलिस झारखंड के मधुपुर तक पहुंच गई है।

देवघर। तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की पुलिस टीम शनिवार को मधुपुर पहुंची। बताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद के फरक्का अनुमंडल अंतर्गत रघुनाथगंज थाना की पुलिस ने मधुपुर थाना पुलिस के सहयोग से मीनाबाजार मोहल्ला में छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता उमरपुर शहर में स्थित एक मार्केट कॉम्प्लेक्स की मालकिन है। उसी कॉम्प्लेक्स में आरोपी युवक कंप्यूटर की दुकान चलाता था। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय बढ़ा और घनिष्ठता हो गई। महिला द्वारा शादी की इच्छा जताने पर युवक ने पहले कारोबार बढ़ाने की बात कही और इसके लिए पैसों की मांग की। उसने भरोसा दिलाया कि व्यवसाय बढ़ने के बाद वह शादी करेगा। महिला उसके झांसे में आ गई। बताया जाता है कि जनवरी पिछले वर्ष से आरोपी ने धीरे-धीरे महिला के खाते से अपने खाते में रकम ट्रांसफर करानी शुरू की। कुल मिलाकर लगभग एक करोड़ रुपये निकाले जाने के बाद युवक अपना कारोबार बंद कर फरार हो गया।

जब महिला को आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला तो उसे ठगी का एहसास हुआ। जांच-पड़ताल में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और मधुपुर का निवासी है। इसके बाद पीड़िता ने रघुनाथगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच के दौरान बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। इसी आधार पर बंगाल पुलिस टीम आरोपी की तलाश में मधुपुर पहुंची है। फिलहाल पुलिस आधिकारिक रूप से अधिक जानकारी साझा नहीं कर रही है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा और मसमनो पंचायत में विशेष शिविर, ‘सेवा गारंटी अधिनियम’ के तहत ऑन-द-स्पॉट बनेंगे प्रमाण पत्र

​लोहरदगा: शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम, बिजली की चपेट में आने से युवा किसान ने गंवाई जान​

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में PCPNDT अधिनियम की समीक्षा बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्देश

28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक,,29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन अनुमोदित

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

Leave a Comment