हंटरगंज (चतरा)। चतरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रॉयल एकेडमी आवासीय विद्यालय, हंटरगंज से लापता छात्र को महज 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। छात्र के परिजनों ने पुलिस, मीडिया प्रतिनिधियों और विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है। तिलहेत पंचायत अंतर्गत गायघाट गांव निवासी बेमेश्वर सिंह ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि शुक्रवार को उनका पुत्र आदित्य कुमार अचानक छात्रावास से लापता हो गया था। छात्र के गायब होने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। कुछ लोगों ने बच्चा चोरी की आशंका भी जताई, जिससे अफवाह का माहौल बन गया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत सघन तलाशी अभियान शुरू किया। हंटरगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन की गई। करीब 48 घंटे की मेहनत के बाद छात्र को गोखना गांव से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह परीक्षा के डर से छात्रावास से निकल गया था। इधर-उधर घूमने के बाद घबराकर वह गोखना गांव में छिप गया था। छात्र के सकुशल मिलने के बाद परिवार, विद्यालय प्रबंधन और पुलिस ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर पढ़ाई और परीक्षा को लेकर अत्यधिक दबाव न डालें तथा उनसे खुलकर संवाद करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी की खबर केवल अफवाह थी। थाना में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। किसी भी आपात स्थिति में लोग 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दें और कानून अपने हाथ में न लें। पुलिस की तत्परता से मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया।
48 घंटे में लापता छात्र बरामद, परीक्षा के डर से निकला था छात्रावास से

On: February 22, 2026 9:21 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1183141
Total views : 3016721