Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

नगर परिषद चुनावः 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना, संयुक्त ब्रीफिंग के बाद मतदान दल रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

On: February 22, 2026 9:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

चतरा। नगर परिषद चुनाव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसी क्रम में रविवार को चतरा कॉलेज परिसर में मतदान कर्मियों के लिए संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। ब्रीफिंग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल एवं सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने मतदान सामग्री की सुरक्षित हैंडलिंग, बैलेट पेपर एवं मतपेटी से संबंधित प्रावधान, सीलिंग प्रक्रिया तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को समन्वय और सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। सामान्य प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। ब्रीफिंग के उपरांत मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिला प्रशासन ने परिवहन, सुरक्षा, संचार एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में आधुनिक आई-केयर सेंटर का शुभारंभ

इटखोरी महोत्सव की अंतिम संध्याः फैशन शो में झलकी तीन धर्मों की सांस्कृतिक विरासत

इटखोरी महोत्सव 2026 की अंतिम संध्याः लोक, शास्त्रीय और बॉलीवुड का संगम

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य एवं शांतिपूर्ण समापन

10 साल बाद मिला न्याय! किशोरी की हत्या की कोशिश में स्विमिंग टीचर को उम्रकैद

स्पा की आड़ में देह व्यापार का खेल! सायरांग एक्सप्रेस में नाबालिग की तस्करी नाकाम, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

शादी की खुशियां बनीं खौफनाक मंजर! 8 साल की मासूम से दरिंदगी, ड्रोन फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

रिमांड होम में युवती की संदिग्ध मौत! बाथरूम में मिली लाश, परिवार ने उठाए साजिश के सवाल

प्यार में ‘ना’ बनी मौत की वजह! 17 साल के छात्र का खौफनाक कदम, मां का सहारा भी छूटा

नगरपालिका निर्वाचन-2026ः स्ट्रांग रूम का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

नगर परिषद चुनाव से पहले फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश

रॉयल एकेडमी से कक्षा 2 का छात्र लापता, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Leave a Comment