Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में आधुनिक आई-केयर सेंटर का शुभारंभ

On: February 22, 2026 9:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में नए आई-केयर सेंटर का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। आई-केयर सेंटर के संचालक ऑप्टोमेट्रिस्ट हिमांशु पाठक ने बताया कि वर्तमान समय में चिकित्सा क्षेत्र मल्टीस्पेशलिटी की ओर अग्रसर है। नेत्र चिकित्सा में भी ग्लूकोमा, रेटीना, ऑक्युलोप्लास्टी जैसी विशेष शाखाएं हैं, जिनके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि भेंगापन के उपचार के लिए विशेष सर्जन की जरूरत होती है, वहीं नवजात शिशुओं की आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए अलग विशेषज्ञता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही जानकारी के अभाव में मरीजों को कई चिकित्सकों के पास भटकना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सिमरिया में आधुनिक मशीनों से सुसज्जित आई-केयर सेंटर की स्थापना की गई है। सेंटर में मशीनों द्वारा आंखों की पावर जांच, चश्मा उपलब्धता, आंखों में पड़े कण निकालना, लालिमा, पानी आना सहित विभिन्न नेत्र समस्याओं का निदान एवं परामर्श दिया जाएगा। संचालक ने बताया कि भविष्य में यहां और भी उन्नत सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। जिन मामलों का इलाज केंद्र पर संभव नहीं होगा, उनके लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में चिंतामणि पाठक, शशिभूषण पाठक, मदन कुमार पाठक, कृष्ण चंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, अर्जुन पांडे, अभय सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

निःशुल्क विधिक शिविर, कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा

नगर परिषद चुनावः 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना, संयुक्त ब्रीफिंग के बाद मतदान दल रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इटखोरी महोत्सव की अंतिम संध्याः फैशन शो में झलकी तीन धर्मों की सांस्कृतिक विरासत

इटखोरी महोत्सव 2026 की अंतिम संध्याः लोक, शास्त्रीय और बॉलीवुड का संगम

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य एवं शांतिपूर्ण समापन

10 साल बाद मिला न्याय! किशोरी की हत्या की कोशिश में स्विमिंग टीचर को उम्रकैद

स्पा की आड़ में देह व्यापार का खेल! सायरांग एक्सप्रेस में नाबालिग की तस्करी नाकाम, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

शादी की खुशियां बनीं खौफनाक मंजर! 8 साल की मासूम से दरिंदगी, ड्रोन फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

रिमांड होम में युवती की संदिग्ध मौत! बाथरूम में मिली लाश, परिवार ने उठाए साजिश के सवाल

प्यार में ‘ना’ बनी मौत की वजह! 17 साल के छात्र का खौफनाक कदम, मां का सहारा भी छूटा

नगरपालिका निर्वाचन-2026ः स्ट्रांग रूम का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

नगर परिषद चुनाव से पहले फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश

Leave a Comment