Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

जीपीएल क्रिकेट लीग का शुभारंभ, हिंदुस्तान फाइटर ने जीता उद्घाटन मुकाबला

On: February 22, 2026 9:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहर फुटबॉल मैदान में रविवार को जीपीएल (गिद्धौर प्रीमियर लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, समाजसेवी बसंत नारायण सिंह, जीपीएल अध्यक्ष निरंजन दांगी, सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष चन्दा देवी, राजूलाल वर्मा समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। राष्ट्रीय गान के साथ मैच का शुभारंभ हुआ और अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जीपीएल क्रिकेट लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने कहा कि प्दकपंद च्तमउपमत स्मंहनम की तर्ज पर आयोजित यह प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने का बेहतर मंच है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपील की। उद्घाटन मैच हिंदुस्तान फाइटर और टाइटंस टाइगर के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिंदुस्तान फाइटर ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से उपेंद्र राणा ने 33 गेंदों पर शानदार 76 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटंस टाइगर की टीम 11.4 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह हिंदुस्तान फाइटर ने 20 रन से जीत दर्ज की। मैच में अंपायर की भूमिका आकीद खान एवं भोला कुमार ने निभाई। मौके पर मुकेश कुमार दांगी, कोषाध्यक्ष बिनोद पासवान, उपाध्यक्ष प्रेम राणा, सांसद प्रतिनिधि सुनील राणा, मीडिया प्रभारी घनश्याम दास, अखिलेश कुशवाहा, कमलेश दांगी, आमीर सुहैल, दयानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। गिद्धौर में जीपीएल के आगाज के साथ ही खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

48 घंटे में लापता छात्र बरामद, परीक्षा के डर से निकला था छात्रावास से

निःशुल्क विधिक शिविर, कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा

सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में आधुनिक आई-केयर सेंटर का शुभारंभ

नगर परिषद चुनावः 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना, संयुक्त ब्रीफिंग के बाद मतदान दल रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इटखोरी महोत्सव की अंतिम संध्याः फैशन शो में झलकी तीन धर्मों की सांस्कृतिक विरासत

इटखोरी महोत्सव 2026 की अंतिम संध्याः लोक, शास्त्रीय और बॉलीवुड का संगम

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य एवं शांतिपूर्ण समापन

10 साल बाद मिला न्याय! किशोरी की हत्या की कोशिश में स्विमिंग टीचर को उम्रकैद

स्पा की आड़ में देह व्यापार का खेल! सायरांग एक्सप्रेस में नाबालिग की तस्करी नाकाम, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

शादी की खुशियां बनीं खौफनाक मंजर! 8 साल की मासूम से दरिंदगी, ड्रोन फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

रिमांड होम में युवती की संदिग्ध मौत! बाथरूम में मिली लाश, परिवार ने उठाए साजिश के सवाल

प्यार में ‘ना’ बनी मौत की वजह! 17 साल के छात्र का खौफनाक कदम, मां का सहारा भी छूटा

Leave a Comment