Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य एवं शांतिपूर्ण समापन

On: February 22, 2026 8:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। 19 से 21 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का सफल एवं शांतिपूर्ण समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हजारों दर्शकों की सहभागिता, राष्ट्रीय एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्थाओं ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। 19 फरवरी को महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उसके बाद पहले दिन विपिन मिश्रा एवं समूह द्वारा शंख-डमरू वादन से शुरुआत हुई। मुहाने नदी तट पर वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती आयोजित की गई। मानभूम छऊ, झुमर नृत्य, यक्षगान, पाईका नृत्य, आरम्भ बैंड (हजारीबाग), रोहित आर.के. ग्रुप एवं नितेश कच्छप की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। आकर्षक ड्रोन शो विशेष आकर्षण रहा। दूसरे दिन शिवानी पाण्डे, अग्रिमा गुप्ता, सुप्रिया डांस ग्रुप, गोटीपुवा एवं ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुतियां सराही गईं। रात्रि में सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपने कैलासा ग्रुप के साथ “तेरी दीवानी” और “सैयाँ” जैसे गीतों से समां बांध दिया। मोबाइल फ्लैश लाइट से जगमगाता परिसर अविस्मरणीय दृश्य बना। वहंी अंति दिन साक्षी प्रिया दुबे, गोण्ड एवं मुण्डारी नृत्य दल, भरतनाट्यम एवं थापाट्टम की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया। बॉलीवुड गायक रवि त्रिपाठी एवं भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी की प्रस्तुति ने समापन को भव्यता प्रदान की। विशेष थीम आधारित फैशन शो में हिंदू, बौद्ध एवं जैन धर्मों की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर साकार कर “विविधता में एकता” का संदेश दिया गया। वहीं 19 एवं 20 फरवरी को बक्सा डैम में आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्ट में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि 11 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ महोत्सव का समापन हुआ। उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा सभी कलाकारों को मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 ने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई प्रदान की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

इटखोरी महोत्सव 2026 की अंतिम संध्याः लोक, शास्त्रीय और बॉलीवुड का संगम

10 साल बाद मिला न्याय! किशोरी की हत्या की कोशिश में स्विमिंग टीचर को उम्रकैद

स्पा की आड़ में देह व्यापार का खेल! सायरांग एक्सप्रेस में नाबालिग की तस्करी नाकाम, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

शादी की खुशियां बनीं खौफनाक मंजर! 8 साल की मासूम से दरिंदगी, ड्रोन फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

रिमांड होम में युवती की संदिग्ध मौत! बाथरूम में मिली लाश, परिवार ने उठाए साजिश के सवाल

प्यार में ‘ना’ बनी मौत की वजह! 17 साल के छात्र का खौफनाक कदम, मां का सहारा भी छूटा

नगरपालिका निर्वाचन-2026ः स्ट्रांग रूम का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

नगर परिषद चुनाव से पहले फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश

रॉयल एकेडमी से कक्षा 2 का छात्र लापता, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

बलबल बागेश्वरी न्यास ट्रस्ट की बैठक, 51 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाने का निर्णय

आईटीआई को लेकर विवाद: विधायक ने जवाब को बताया भ्रामक, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Leave a Comment