Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

रॉयल एकेडमी से कक्षा 2 का छात्र लापता, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

On: February 21, 2026 11:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के कौलेश्वरी मोड़ स्थित रॉयल एकेडमी आवासीय विद्यालय से दूसरी कक्षा का एक छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। घटना के बाद विद्यालय परिसर और इलाके में हड़कंप मच गया है। लापता छात्र आदित्य कुमार पिता बेमेश्वर सिंह, निवासी गायघाट गांव, थाना हंटरगंज है। वह छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष राज ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तक छात्र विद्यालय में मौजूद था, लेकिन लगभग 10 बजे के आसपास वह अचानक गायब पाया गया। इसके बाद तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। छात्र के पिता बेमेश्वर सिंह ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल की असावधानी के कारण उनका बच्चा लापता हुआ है। शनिवार को परिजनों और विद्यालय प्रशासन ने लिखित सूचना हंटरगंज थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस द्वारा विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। घटना से परिजन और ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई कर छात्र को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर बच्चे को सुरक्षित खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

नगरपालिका निर्वाचन-2026ः स्ट्रांग रूम का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

नगर परिषद चुनाव से पहले फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश

10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

बलबल बागेश्वरी न्यास ट्रस्ट की बैठक, 51 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाने का निर्णय

आईटीआई को लेकर विवादरू विधायक ने जवाब को बताया भ्रामक, उच्चस्तरीय जांच की मांग

इटखोरी महोत्सव में लोकल कलाकारों की धूम, कैलाश खेर की प्रस्तुति ने बांधा समां

तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, कलाकरों की प्रस्तुति ने बांधा समां

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 20 हजार से ज्यादा नोटिस हुए निर्गत: डालसा

संत लॉरेंस स्कूल में एक हादसे में नर्सरी में पढ़ रहे एक बच्चे की मौत

मतदान दल के समन्वय बनाएं, समय पर लें प्रतिवेदन : डॉ ताराचंद

पोलिंग पार्टी डिस्पैच और मतदान दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

बाईक रैली के माध्यम से किया गया मतदाताओं को जागरूक,23 फरवरी को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

Leave a Comment